LOADING...
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना के रिसेप्शन में पुलिस का कड़ा पहरा, टीम ने जारी किया सख्त फरमान
विजय-रश्मिका के रिसेप्शन का जश्न पुलिस के कड़े पहरे में होगा

विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना के रिसेप्शन में पुलिस का कड़ा पहरा, टीम ने जारी किया सख्त फरमान

Mar 01, 2026
08:01 pm

क्या है खबर?

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद अब उनके हैदराबाद रिसेप्शन की तैयारियां जोरों पर हैं। उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधने के बाद अब सबकी निगाहें 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में होने वाले इस भव्य इवेंट पर टिकी हैं। खबर ये है कि इस समारोह के लिए हैदराबाद पुलिस ने अभी से सुरक्षा और भीड़ को संभालने का जिम्मा उठा लिया है।

सुरक्षा

सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर ध्यान

शादी के बाद वापस हैदराबाद पहुंचे रश्मिका और विजय की जोड़ी देशभर में अपने फैंस के बीच मिठाइयां भी बांट रही है। अब 4 मार्च 2026 को भव्य रिसेप्शन होने वाला है। फैंस की भारी भीड़ को देखते हुए अब हैदराबाद पुलिस को भी आयोजन की कमान संभालनी पड़ी है। खबर है कि सुरक्षा कारणों और वेन्यू पर संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए विजय और रश्मिका की टीम ने अंतिम समय में एक बड़ा बदलाव किया है।

बदलाव

सुरक्षा कारणों से वेन्यू में बड़े बदलाव, फैंस से अपील

बढ़ते सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए विजय-रश्मिका की टीम ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है। टीम ने बताया कि इसमें केवल वही लोग शामिल हो पाएंगे, जिनके पास आधिकारिक निमंत्रण पत्र है। 'विरोश' ने प्रशंसकों और मेहमानों से अनुरोध किया है कि सुरक्षा उपायों का पालन करें और भीड़-भाड़ न करें। सुरक्षा कारणों से वेन्यू में प्रवेश करने के नियमों और प्रबंधन में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Advertisement

इंतजाम

4 मार्च का जश्न पुलिस के कड़े पहरे में होगा

विजय और रश्मिका की टीम ने फैंस के प्यार के लिए आभार व्यक्त किया है, लेकिन साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि सुरक्षा सर्वोपरि है। कुल मिलाकर 4 मार्च को होने वाला यह जश्न अब पुलिस के कड़े पहरे और सख्त नियमों के बीच आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में फिल्म और राजनीति जगत के कई बड़े नाम शामिल होंगे। विजय-रश्मिका की शादी राजस्थान के उदयपुर में एक बेहद निजी और शाही समारोह में संपन्न हुई थी।

Advertisement