Page Loader
विजय देवरकोंडा ने किया नई फिल्म का ऐलान, रवि किरण कोला ने संभाली निर्देशन की कमान 
विजय देवरकोंडा ने जन्मदिन पर किया नई फिल्म का ऐलान (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@thedeverakonda)

विजय देवरकोंडा ने किया नई फिल्म का ऐलान, रवि किरण कोला ने संभाली निर्देशन की कमान 

May 09, 2024
10:49 am

क्या है खबर?

अभिनेता विजय देवरकोंडा को आखिरी बार मृणाल ठाकुर के साथ फिल्म 'द फैमिली स्टार' में देखा गया था। लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 19.78 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। आज (9 मई, 2024) विजय अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसके निर्देशन की कमान रवि किरण कोला ने संभाली है। दिल राजू इस फिल्म के निर्माता हैं।

विजय

पहला पोस्टर हुआ रिलीज

विजय की फिल्म के शीर्षक, कलाकार और रिलीज तारीख के बारे में अन्य विवरण अभी तक सामने नहीं आए हैं। निर्माताओं ने पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें विजय का हाथ खून से लथ-पथ दिख रहा है। उन्होंने लिखा, 'उसके हाथों पर लगा खून उनकी मृत्यु का नहीं, बल्कि उसके अपने पुनर्जन्म का है।' रवि को 'राजा वरु रानी गरु' जैसी फिल्म और 'अशोक वनमलो अर्जुन कल्याणम' की पटकथा के लिए जाना जाता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर