LOADING...
विजय एंटनी की 16 साल की बेटी ने की आत्महत्या, 12वीं कक्षा की थीं छात्रा 
विजय एंटनी की 16 साल की बेटी ने की आत्महत्या (तस्वीर: एक्स/@ManobalaV)

विजय एंटनी की 16 साल की बेटी ने की आत्महत्या, 12वीं कक्षा की थीं छात्रा 

Sep 19, 2023
10:33 am

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, साउथ के जाने-माने संगीतकार, अभिनेता और निर्माता विजय एंटनी की बेटी मीरा का निधन हो गया है। वह महज 16 साल की थीं। उन्होंने आज (19 सितंबर) हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंटनी के बेटी मीरा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मीरा 12वीं कक्षा की छात्रा थीं और तनाव से जूझ रही थीं।

पोस्ट

अभिनेता हरीश कल्याण ने की निधन की पुष्टि 

मीरा के निधन की खबर की पुष्टि अभिनेता हरीश कल्याण ने की। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, 'विजय एंटनी सर की बेटी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और हृदयविदारक हूं। यह उनकी ताकत के लिए प्रार्थनाओं के माध्यम से अपना समर्थन दिखाने का समय है, न कि अटकलों के माध्यम से।' विजय ने तड़के मीरा को कमरे में लटके हुए पाया, जिसके बाद फौरन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना 

जरूरी सूचना 

आत्महत्या एक गंभीर समस्या है। अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं तो आप नीचे दिये नंबरों पर फोन कर मदद प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की हेल्पलाइन- 1800-599-0019 आसरा एक मुंबई स्थित NGO है, जो परेशान और अवसाद से घिरे लोगों की मदद करता है। हेल्पलाइन नंबर- 91-22- 27546669 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस- 080-26995000

ट्विटर पोस्ट

कल्याण ने पोस्ट कर जताया दुख

जानकारी

इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं विजय 

विजय तमिल सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2006 में आई फिल्म 'किजहक्कू कदलकराई सलाई' से की थी। इसमें उनका कैमियो था। इसके बाद वह कई फिल्मों का हिस्सा रहे, जिसमें 'कोलाइगरान', 'नान', 'काली', 'यमन', 'कोलाई', 'सैथन' और अन्य शामिल हैं।