NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विक्की कौशल फिल्म 'अश्वत्थामा' के लिए 120 किलो तक बढ़ाएंगे अपना वजन
    अगली खबर
    विक्की कौशल फिल्म 'अश्वत्थामा' के लिए 120 किलो तक बढ़ाएंगे अपना वजन

    विक्की कौशल फिल्म 'अश्वत्थामा' के लिए 120 किलो तक बढ़ाएंगे अपना वजन

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Mar 14, 2021
    04:00 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता विक्की कौशल कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिलहाल वह अपनी फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

    'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के निर्देशक आदित्य धर के साथ वह इस फिल्म के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

    जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म में अपनी भूमिका के हिसाब से खुद को ढालने के लिए विक्की कड़ी मेहनत कर रहे हैं। विक्की इस फिल्म के लिए अपना वजन 120 किलो तक बढ़ाएंगे।

    जानकारी

    विक्की की ट्रेनिंग को लेकर आदित्य ने दी जानकारी

    विक्की पौराणिक कथा पर आधारित साइंस फिक्शन फिल्म 'अश्वत्थामा' के लिए अपनी शारीरिक संरचना में बदलाव ला रहे हैं।

    निर्देशक आदित्य ने विक्की की भूमिका को लेकर एक इंटरव्यू में बताया, "फिल्म में मार्शल कॉम्बैट के अलग-अलग फॉर्म्स में कुशलता हासिल करना, हथियारों की ट्रेनिंग इत्यादि चीजों को पूरा करना मुश्किल भरा काम है। अभी उनका वजन 76 किलो है और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए उन्होंने अपना वजन 95 किलो तक बढ़ाया था।"

    बयान

    विक्की ने फिजिकल ट्रेनिंग को गंभीरता से लिया- आदित्य

    आदित्य ने आगे बताया कि विक्की फिल्म के लिए अपना वजन 115-120 किलो तक बढ़ाएंगे।

    आदित्य के मुताबिक, विक्की ने अपनी फिजिकल ट्रेनिंग को बहुत गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि जब विक्की किसी चीज पर अपना ध्यान लगाते हैं तो उसे पूरी शिद्दत से पूरा करते हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अप्रैल से जुलाई के बीच में शुरू हो सकती है। फिल्म में विक्की के साथ सारा अली खान मुख्य भूमिका में दिखने वाली हैं।

    सूचना

    आदित्य की टीम जून तक ले सकती है कोरोना वैक्सीन

    फिल्म में अश्वत्थामा को आधुनिक दौर में सुपरहीरो के तौर पर दिखाया जाएगा। फिल्म के सीन को फिल्माने के लिए VFX तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

    फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल उन देशों के आधार पर तैयार होगा, जहां महामारी की स्थितियां सामान्य होंगी।

    आदित्य ने बताया कि उनकी टीम सुरक्षा के मद्देनजर जून तक कोरोना वायरस के वैक्सीन की डोज ले लेगी। फिल्म को पूर्वी यूरोप के लोकेशंस में शूट किया जा सकता है।

    जानकारी

    फिल्म में सुपरहीरों के रूप में दिखेंगे विक्की

    इस फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला करेंगे। यह फिल्म 2022 में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में विक्की महाभारत के महान योद्धा अश्वत्थामा का किरदार निभाते हुए दिखेंगे। अश्वत्थामा गुरु द्रोणाचार्य के बेटे थे जिन्हें अमरता का वरदान मिला हुआ था।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में नजर आने वाले हैं विक्की

    विक्की के पास इस समय कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स हैं। वह मानुषी छिल्लर के साथ एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका नाम 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' बताया जा रहा है।

    'अश्वत्थामा' के अलावा विक्की, सरदार उधम सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शूजीत सरकार कर रहे हैं। इसके बाद वह मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम' में दिखेंगे।

    इसके अलावा खबर है कि विक्की करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी अभिनय करते हुए दिख सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन
    सारा अली खान

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    बॉलीवुड समाचार

    सुनील शेट्टी ने प्रोडक्‍शन कंपनी के खिलाफ दर्ज करवायी श‍िकायत, फिल्म पोस्टर पर है विवाद मुंबई
    'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के फीमेल वर्जन में नजर आ सकती हैं आलिया भट्ट मनोरंजन
    करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शंस के 14 नए फिल्म निर्देशकों का दिया परिचय मुंबई
    जल्द ही शादी करने जा रहे हैं राहुल वैद्य और दिशा परमार, खुद दी जानकारी मुंबई

    सोशल मीडिया

    तेलुगु फिल्म 'वी' में बिना अनुमति साक्षी मलिक की तस्वीर का इस्तेमाल, कोर्ट ने हटवाया सीन मुंबई
    दिवंगत अभिनेता सुशांत और रिया चक्रवर्ती की अधूरी फिल्म को पूरा करेंगे रूमी जाफरी- रिपोर्ट मुंबई
    व्हाट्सऐप पर अपने आप गायब हो जाएंगे मैसेज और फोटो, जल्द मिलेगा फीचर व्हाट्सऐप
    ट्विटर पर जल्द मिल सकता है नया शॉपिंग बटन, चल रही टेस्टिंग ट्विटर

    मनोरंजन

    कार्तिक आर्यन की फिल्म 'धमाका' का टीजर जारी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म इंस्टाग्राम
    आमिर खान अब नहीं बनाएंगे 'महाभारत', जानिए क्या है कारण अक्षय कुमार
    अजय देवगन की कार रोककर हंगामा करने वाला शख्स गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला मुंबई
    आमिर खान मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल में खरीदेंगे नया घर- रिपोर्ट मुंबई

    सारा अली खान

    कार्तिक से ब्रेकअप की खबरों के बीच श्रीलंका से छुट्टियां मनाकर लौटीं सारा, देखें तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    क्या 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के बाद कार्तिक को ऑफर हुए थे 10 करोड़? बॉलीवुड समाचार
    सारा से ब्रेकअप की खबरों पर कार्तिक का आया रिएक्शन, कही ये बड़ी बात बॉलीवुड समाचार
    क्या जल्द ही गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले हैं वरुण? नताशा ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025