NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अजय देवगन के बाद विक्की कौशल बनेंगे बेयर ग्रिल्स के शो का हिस्सा?
    अगली खबर
    अजय देवगन के बाद विक्की कौशल बनेंगे बेयर ग्रिल्स के शो का हिस्सा?
    अजय देवगन के बाद विक्की कौशल बनेंगे बेयर ग्रिल्स के शो का हिस्सा? दिखाएंगे अजब-गजब कारनामे

    अजय देवगन के बाद विक्की कौशल बनेंगे बेयर ग्रिल्स के शो का हिस्सा?

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 15, 2021
    05:16 pm

    क्या है खबर?

    विक्की कौशल को अब तक आपने फिल्मों में एक्शन करते देखा होगा, लेकिन अब वह जल्द ही असल में जीवन-यापन करने के लिए कई बड़े कारनामे करते दिखेंगे।

    दरअसल, अजय देवगन के बाद विक्की, बेयर ग्रिल्स के शो 'इंटू द वाइल्ड' में नजर आएंगे। बेयर ग्रिल्स के रोमांच से भरपूर इस शो को दर्शक काफी पसंद करते हैं, वहीं, जब कोई भारतीय नाम इससे जुड़ जाए तो उत्साह और भी बढ़ जाता है।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    रिपोर्ट

    जल्द ही मालदीव्स पहुंचेंगे विक्की

    शो के निर्माताओं ने पुष्टि की है कि अजय देगवन के बाद विक्की कौशल, बेयर ग्रिल्स के शो के मेहमान बनने वाले हैं।

    वह जंगल में बेयर ग्रिल्स की तरह मुश्किल हालातों का सामना करेंगे। जहां अजय शूटिंग के लिए पहले ही मालदीव्स रवाना हो चुके हैं, वहीं, विक्की भी अब जल्द ही मालदीव्स की ओर रुख करने वाले हैं।

    बताया जा रहा है कि डिस्कवरी पर शो के आने वाले ये दोनों ही एपिसोड बेहद रोमांचक होने वाले हैं।

    जानकारी

    बेयर ग्रिल्स के शो में ये महान हस्तियां कर चुकी हैं शिरकत

    बेयर ग्रिल्स के शो में दुनिया की कई महान हस्तियों ने शिरकत की है। 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में नजर आए थे।

    उस वक्त दुनियाभर में मोदी और बेयर ग्रिल्स के बीच की केमिस्ट्री को पसंद किया गया था।

    दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने भी शो में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। इसके अलावा सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी बेयर ग्रिल्स के शो में हिस्सा लिया था।

    लोकप्रियता

    दुनियाभर में अपने हैरतअंगेज कारनामों के लिए मशहूर हैं बेयर ग्रिल्स

    बेयर ग्रिल्स, एक ऐसा शख्स है, जो कीड़े-मकोड़े, सांप और ना जाने क्या-क्या खाता है, जो घने जंगल में किसी भी हालत में मौसम की हर मार झेलते हुए जीता है।

    यह बेयर ग्रिल्स की वो पहचान है, जो पूरी दुनिया में मशहूर है। बचपन में ही बेयर ग्रिल्स ने स्काइडाइविंग सीख ली थी और कराटे में ब्लैक बेल्ट हासिल कर लिया था।

    ग्रिल्स ने 1998 में 23 साल की उम्र में एवरेस्ट चढ़कर रिकॉर्ड बना लिया था।

    फिल्में

    विक्की की ये फिल्में भी हैं कतार में

    विक्की फिल्म 'मिस्टर लेले' में मुख्य भूमिका निभाएंगे। वह भारत के महान युद्ध नायकों में से एक सैम मानेकशॉ के जीवन पर बनने वाली फिल्म 'सैम बहादुर' का हिस्सा हैं।

    विक्की भारतीय क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की बायोपिक और फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में काम कर रहे हैं।

    वह फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसमें विक्की के साथ अभिनेत्री सारा अली खान नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स

    नरेंद्र मोदी

    कैबिनेट विस्तार: मनसुख मांडविया बने नए स्वास्थ्य मंत्री, जानिए किसको मिला कौनसा मंत्रालय ज्योतिरादित्य सिंधिया
    कौन है रविशंकर प्रसाद की जगह सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री बनने वाले अश्विनी वैष्णव? भारत की खबरें
    मोदी सरकार के प्रमुख चेहरों में रहे रविशंकर प्रसाद को क्यों गंवानी पड़ी अपनी कुर्सी? रविशंकर प्रसाद
    मोदी की नई कैबिनेट ने दी कोरोना प्रबंधन के लिए 23,132 करोड़ के पैकेज को मंजूरी मनसुख मांडविया

    अक्षय कुमार

    'रक्षाबंधन' में अक्षय की बहनों की भूमिका निभाएंगी सादिया, दीपिका, स्मृति श्रीकांत व सहेजमीन ट्विटर
    अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में हो सकती है रिलीज स्वतंत्रता दिवस
    इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ काम करेंगे सुनील शेट्टी के बेटे अहान मनोरंजन
    अक्षय ने सुनील शेट्टी के बेटे अहान के साथ फिल्म करने की खबर को बताया अफवाह बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    क्या दिव्या दत्ता ने 'शर्माजी की बेटी' में माधुरी दीक्षित को किया रिप्लेस? सोशल मीडिया
    सारा अली खान और विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म 'गैसलाइट' में दिखेंगी चित्रांगदा सिंह मनोरंजन
    फिल्ममेकर प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी करेंगी बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू मुंबई
    'फौदा' के हिन्दी संस्करण की कश्मीर में शूटिंग शुरू, सुधीर मिश्रा कर रहे निर्देशन इजरायल

    मनोरंजन

    अमिताभ और इमरान की फिल्म 'चेहरे' का बनेगा सीक्वल, निर्माता ने लगाई मुहर बॉलीवुड समाचार
    OTT नहीं, सिनेमाघरों में रिलीज होगी, 'RRR', 'अटैक' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बॉलीवुड समाचार
    अभिनेता रजत बेदी की कार से टक्कर लगने वाले शख्स की अस्पताल में मौत, मामला दर्ज बॉलीवुड समाचार
    क्या इस एक्शन फिल्म के लिए साथ आएंगे अर्जुन रामपाल और विद्युत जामवाल? बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025