
फिल्म 'सैम बहादुर' से विक्की कौशल की झलक आई सामने, दिखा दमदार अवतार
क्या है खबर?
विक्की कौशल को पिछली बार 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में देखा गया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।
आने वाले दिनों में विक्की एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आएंगे। 'सैम बहादुर' उनकी बहुचर्चित फिल्मों में शुमार है।
फिल्म का टीजर 13 को भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान लॉन्च किया जाएगा।
इससे पहले 'सैम बहादुर' से विक्की का नया लुक जारी कर दिया है, जिसमें वह दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं।
सैम बहादुर
'एनिमल' से होगा 'सैम बहादुर' का सामना
विक्की ने इंस्टाग्राम पर 'सैम बहादुर' से अपना लुक साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'एक अच्छे जीवन के लिए।'
सामने आए पोस्टर में बड़े-बड़े अक्षरों में 'जिंदगी उनकी, इतिहास हमारा' लिखा है।
'सैम बहादुर' का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। इसमें फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी है।
'सैम बहादुर' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। टिकट खिड़की पर इस फिल्म का मुकाबला रणबीर कपूर की 'एनिमल' से होगा।
सैम मानेकशॉ
जानिए कौन थे सैम मानेकशॉ
'सैम बहादुर' में विक्की भारत के महानतम युद्ध नायकों में से एक सैम मानेकशॉ का जीवन पर्दे पर उतारने वाले हैं।
1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी सैन्य जीत के कारण बांग्लादेश का निर्माण हुआ। 1972 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया।
1973 में मानेकशॉ को फील्ड मार्शल की उपाधि से नवाजा गया।
1973 में सेना प्रमुख के पद से रिटायर होने के बाद वह वेलिंगटन चले गए, जहां 2008 में उनका निधन हो गया।