LOADING...
राजकुमार राव की इस सुपरहिट फिल्म के लिए पहली पसंद थे विक्की कौशल, क्यों ठुकराया प्रस्ताव? 
विक्की कौशल ने ठुकराई थी राजकुमार राव की सुपरहिट फिल्म (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vickykaushal09)

राजकुमार राव की इस सुपरहिट फिल्म के लिए पहली पसंद थे विक्की कौशल, क्यों ठुकराया प्रस्ताव? 

May 16, 2025
12:17 pm

क्या है खबर?

विक्की कौशल 16 मई को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में होती है। अपने हुनर और कड़ी मेहनत के दम पर विक्की ने खुद को दर्शकों के बीच स्थापित किया। यही वजह है कि आज वह हर बड़े निर्माता-निर्देशक की पहली पसंद हैं। विक्की ने बॉलीवुड को कई यादगार और हिट फिल्में दीं, लेकिन क्या आप जानते हैं वह राजकुमार राव की एक सुपर-डुपरहिट फिल्म का प्रस्ताव ठुकरा चुके हैं?

स्त्री 2

'मनमर्जियां' के कारण ठुकराया प्रस्ताव 

हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। इसमें राजकुमार ने 'विक्की' का किरदार निभाया है। दिलचस्प बात यह है कि इस भूमिका के लिए राजकुमार से पहले निर्माताओं ने विक्की से संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। विक्की ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था। अभिनेता ने बताया था कि उन्होंने फिल्म 'मनमर्जियां' के कारण 'स्त्री' का प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

पछतावा

विक्की को है फिल्म ना करने का पछतावा 

विक्की ने यह भी बताया था कि 'स्त्री' इकलौती ऐसी फिल्म है, जिसे न करने का उन्हें मलाल है। विक्की के मना करने के बाद यह फिल्म राजकुमार की झोली में गिरी और उन्होंने अपनी अदाकारी से सबका दिल जीत लिया। विक्की की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। इसमें वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं।