Page Loader
'कन्हैया ट्विटर पे आजा' की शूटिंग के दौरान 3 दिन तक सोए नहीं थे विक्की कौशल 
विक्की कौशल ने किया बड़ा खुलासा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vickykaushal09)

'कन्हैया ट्विटर पे आजा' की शूटिंग के दौरान 3 दिन तक सोए नहीं थे विक्की कौशल 

Sep 02, 2023
05:57 pm

क्या है खबर?

विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' को लेकर खबरों में हैं। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' जारी किया था, जिसमें विक्की ने 'भजन कुमार' बनकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। हैरानी की बात यह है कि इस गाने की शूटिंग के लिए विक्की को लगातार 3 रातों तक नींद नहीं आई थी। इस खबर की पुष्टि हाल ही में खुद विक्की ने की है।

बयान 

मुझे उम्मीद है लोगों को यह गाना पसंद आएगा- विक्की 

एक समाचार पोर्टल के साथ बातचीत में विक्की ने कहा, "कन्हैया ट्विटर पे आजा के लिए एक विशाल सेट बनाया गया था। वहां बहुत लोग मौजूद थे, जिन्होंने माहौल में चार चांद लगा दिए।" उन्होंने कहा, "हमने लगातार 3 पूरी रातों तक शूटिंग की है। हां, मुझे नींद नहीं आ रही थी। हम सभी को नींद आ रही थी, लेकिन हम इस माहौल को पसंद कर रहे थे। मुझे उम्मीद है कि लोगों को यह गाना भी पसंद आया है।"

फिल्म 

22 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म 

'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में विक्की की जोड़ी पहली बार मानुषी छिल्लर के साथ बनी है, जिसे देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। इसमें मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, सादिया सिद्दीकी, अलका अमीन और सृष्टि दीक्षित जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन विजय शंकर आचार्य द्वारा किया जाएगा। फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' 22 सिंतबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए गाना