Page Loader
विक्की कौशल की 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का पहला प्रोमो जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 
विक्की कौशल की 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का नया प्रोमो जारी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ vickykaushal09)

विक्की कौशल की 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का पहला प्रोमो जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 

Aug 29, 2023
04:07 pm

क्या है खबर?

यश राज फिल्म्स की आगामी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' है, जिसमें विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिकाओं में हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत 'पठान' के बाद यह YRF की साल 2023 की दूसरी रिलीज है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब निर्माताओं ने मंगलवार को 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का पहला प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है। इसके साथ निर्माताओं ने खुलासा किया कि फिल्म का टीजर बुधवार को जारी किया जाएगा।

द ग्रेट इंडियन फैमिली

22 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

YRF ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का प्रोमो साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'दिल थाम के हो जाओ तैयार...मारे एंट्री- भजन कुमार। कल आ रहा हूं। अभी अपना रिमाइंडर सेट करें।' फिल्म का निर्देशन विजय शंकर आचार्य द्वारा किया जाएगा। इसमें मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, सादिया सिद्दीकी, अलका अमीन और सृष्टि दीक्षित जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' 22 सितंबर को रिलीज होगी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो वीडियो