Loading...
'वाइब' रिव्यू: कुणाल-स्पर्श की जुगलबंदी सुपरहिट, लेकिन इंटरवल के बाद पकाती है फिल्म
'वाइब' देखने के बाद जनता ने सुनाया अपना फैसला

'वाइब' रिव्यू: कुणाल-स्पर्श की जुगलबंदी सुपरहिट, लेकिन इंटरवल के बाद पकाती है फिल्म

Sep 18, 2026
03:12 pm

क्या है खबर?

कुणाल खेमू की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'वाइब' आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है। 'मडगांव एक्सप्रेस' (2024) के बाद, यह उनकी अगली निर्देशित फिल्म है जिसमें प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्त और वंशिका धीर भी महत्वपूर्ण किरदारों में शामिल हैं। फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी राय रखनी शुरू कर दी है। इनमें से अधिकतर का कहना है कि 'वाइब' अपने पहले भाग में खूब हंसाती है, लेकिन इंटरवल के बाद उम्मीदों का गला घोंट देती है।

स्क्रीनप्ले

'वाइब' में कुणाल का अभिनय शानदार, स्क्रीनप्ले ने बिगाड़ा खेल

दर्शकों द्वारा फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कुछ ने कुणाल के अभिनय की तारीफ की, तो कुछ ने स्क्रीनप्ले कमजोर बताया है।

एक यूजर ने लिखा, 'कुणाल खेमू और स्पर्श ने शानदार अभिनय किया है। उनके बीच की केमिस्ट्री अब तक बेहद मजेदार है। कहानी में ट्विस्ट इंटरवल से पहले आता है। कहानी बेतुकी रूप से मजेदार है। हालांकि कुछ सीन खींचे हुए और स्क्रीनप्ले थोड़ा धीमा लगा, लेकिन अब तक फिल्म ठीक है।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए अन्य प्रतिक्रिया

ADVERTISEMENT

कमी

दर्शकों ने बताया कि फिल्म में कहां रह गई कमी

एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म में कुणाल खेमू अपने बेहतरीन फॉर्म में हैं। हालांकि सारे चुटकुले उतने कारगर नहीं हैं, लेकिन उनकी बेतुकी बातों के प्रति प्रतिबद्धता देखना बेहद मजेदार है!'

कुछ ने फिल्म के दूसरे भाग की गति को धीमा बताया, जो इसे लगातार मनोरंजक एक्शन-कॉमेडी बनाने से रोकता है।

कुल मिलाकर कुणाल की 'वाइब' को ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शकों का मानना है कि यह पैसा वूसल फिल्म तो है, लेकिन ऐसा सिर्फ आधे भाग तक है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT