फिल्म 'वाइब' का टीजर रिलीज, कुणाल की कॉमेडी और स्पर्श का जोश देख नहीं रुकेगी हंसी
क्या है खबर?
कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' का आधिकारिक टीजर रिलीज हो गया है। 'मडगांव एक्सप्रेस' (2024) के बाद, यह उनकी अगली निर्देशित फिल्म है, जिसमें मुख्य किरदार भी वही निभा रहे हैं। प्रीति जिंटा एक बॉस-लेडी का किरदार निभा रही हैं, जिन पर देश को संकट से बचाने की जिम्मेदारी है। स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। 'वाइब' एक एक्शन-कॉमेडी है, जिसका निर्माण ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले किया गया है।
टीजर
हंसी और एक्शन का परफेक्ट मिश्रण प्रस्तुत करती है फिल्म
'वाइब' की कहानी कुणाल और स्पर्श द्वारा अभिनीत 2 आम दोस्तों की कहानी है, जो अनजाने में एक बड़े खतरे के बीच फंसकर 'एक्सीडेंटल हीरोज' बन जाते हैं।
टीजर में दिखाया गया कि प्रीति एक मिशन को नियंत्रित करती हैं। दोनों को उसी मिशन पर भेजा जाता है, जिसकी जिम्मेदारी उठाने लायक साहस उनमें है ही नहीं। यहीं से कहानी हंसी, अराजकता और मजेदार कॉमेडी को जन्म देती है।
फिल्म 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाने आएगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
KUNAL KEMMU'S NEXT DIRECTORIAL IS 'VIBE' – TEASER OUT NOW – 18 SEPT 2026 RELEASE... Amazon MGM Studios India has unveiled the teaser of its upcoming theatrical film #Vibe, written and directed by Kunal Kemmu.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 21, 2026
⭐ #VibeTeaser 🔗: https://t.co/Phv5C4xbGj
The film stars… pic.twitter.com/tixry4n7fP