कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' का ट्रेलर जारी, 2 नौसिखिए जासूसों की दिखी मजेदार कहानी
क्या है खबर?
कुणाल खेमू की चर्चित आगामी फिल्म 'वाइब' का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो गया है। ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले निर्मित यह एक एक्शन कॉमेडी है, जिसका निर्देशन खुद कुणाल ने किया है। इसमें उनके साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में हैं। भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी अहम किरदार में शामिल हैं। इसकी कहानी 2 पक्के दोस्तों पर आधारित है, जो अनजाने में आई मुसीबत में फंसकर जासूस बन जाते हैं।
रिलीज
इसी महीने सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
ट्रेलर की शुरुआत हार्दिक (कुणाल) और बग्स (स्पर्श) से होती है, जो थोड़े भोंदू और लापरवाह किस्म के इंसान हैं। प्रीति एक कड़क कमांडिंग ऑफिसर बनी हैं, जो देश को संकट से बचाने के लिए दोनों को अपने मिशन में शामिल करती हैं।
दोनों नौसिखिए जासूस और उनकी बचकाना हरकतें हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़तीं।
फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर भी एक खास जासूसी कैमियो रोल में नजर आएंगी।
'वाइब' 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
Comedy. Yes
— Tips Films & Music (@tipsofficial) September 2, 2026
Romance. Yes.
Action. Yes.
VIBE. Absolutely! 🚨
Trailer Out Now: https://t.co/jOuCChOyOP
Watch VIBE only in cinemas on 18th September. @realpreityzinta @kunalkemmu #SparshShrivastava #VanshikaDhir #DRONGOFilms @iyashpalsharma @nirahua1 #ChiragNihalani…