'वाइब' के साथ सिनेमाघरों में तहलका मचाएंगे कुणाल खेमू, इस दिन आ रहा टीजर
क्या है खबर?
कुणाल खेमू की निर्देशित फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' मार्च, 2024 में आखिरी बार सिनेमाघरों में आई थी। अब वह अपनी अगली निर्देशित-अभिनीत फिल्म 'वाइब' के साथ बॉक्स ऑफिस का रुख करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले निर्माताओं ने फिल्म का मोशन पोस्टर जारी करते हुए इसके टीजर रिलीज पर अपडेट दिया है। ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले बनी यह एक एक्शन-कॉमेडी है, जिसके निर्माता चिराग निहलानी और कुणाल खुद हैं। फिल्म की रिलीज तारीख भी आ चुकी है।
टीजर रिलीज
'वाइब' के टीजर रिलीज में बस एक दिन बाकी
कुणाल ने अपने इंस्टाग्राम पर 'वाइब' का मोशन पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें बताया गया कि फिल्म का टीजर 21 अगस्त (शुक्रवार) को रिलीज किया जाएगा।
फिल्म में प्रीति जिंटा भी मुख्य किरदार में हैं, जो इस वक्त हालिया रिलीज फिल्म 'बंटवारा 1947' से चर्चा बटोर रही हैं।वंशिका धीर और 'लापता लेडीज' वाले अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव भी अहम किरदारों में शामिल हैं।
पोस्टर में चारों एक रोमांचक अवतार में दिख रहे हैं। फिल्म 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Ready. Set. VIBE ⚡️
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) August 20, 2026
Ting!@kunalkemmu #SparshShrivastava #VanshikaDhir #DRONGOFilms @iyashpalsharma @nirahua1 #ChiragNihalani @tipsofficial @kumartaurani @PicturesPVR @AMZMGMstudiosIN pic.twitter.com/f3LChSg5id