दिग्गज निर्देशक के भाग्यराज दुनिया छोड़कर भी 2 लोगों की जिंदगी कर गए रोशन, नेत्रदान से मिली नई रोशनी
मनोरंजन
तमिल सिनेमा के मशहूर निर्देशक के भाग्यराज का 27 जून को अचानक निधन हो गया। वो कुछ ही दिन पहले अपने एक दोस्त के घर शादी में शामिल हुए थे, इसलिए उनके अचानक जाने की खबर से उनके चाहनेवालों और पूरी फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। उनके निधन पर रजनीकांत, कमल हासन जैसे बड़े सितारों और कई बड़े नेताओं ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है।
भगयराज की आंखों ने 2 लोगों को दी रोशनी
अपनी इच्छा के मुताबिक, भगयराज ने अपनी आंखें दान कर दी थीं। डॉक्टरों ने बिना देर किए दोनों कॉर्निया का सफल प्रत्यारोपण किया। पहला प्रत्यारोपण 29 जून को किया गया, जबकि दूसरा 2 जुलाई को पूरा हुआ। इस दान से 2 दृष्टिहीन लोगों को फिर से दुनिया देखने का अवसर मिला है।