NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का 79 साल की उम्र में निधन
    अगली खबर
    दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का 79 साल की उम्र में निधन
    अभिनेता अरुण बाली का निधन

    दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का 79 साल की उम्र में निधन

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 07, 2022
    10:05 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 79 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली।

    वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह एक दुर्लभ न्यूरोमस्कुलर बीमारी मायस्थेनिया ग्रेविस से पीड़ित थे।

    उन्हें इस साल की शुरुआत में मुंबई के हिरानंदानी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।

    अब उनके निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर उमड़ पड़ी है।

    निधन

    आज सुबह 4:30 बजे बाली ने ली अंतिस सांस

    PTI के अनुसार, आज सुबह 4:30 बजे मुंबई में बाली का देहांत हुआ।

    खबरों की मानें तो बाली की दो बेटियां हैं, जो अमेरिका में रहती हैं। वे 8 अक्टूबर को भारत आएंगी और उसके बाद अभिनेता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    इस साल की शुरुआत में टीवी अभिनेत्री नुपुर अलंकार ने एक इंटरव्यू में बाली के बीमार होने की जानकारी दी थी। नुपुर ने बताया था कि वह अच्छी तरह से बातचीत नहीं कर पा रहे थे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    मायस्थेनिया ग्रेविस एक न्यूरोमस्कुलर डिसऑर्डर है, जिसमें हड्डियों से जुड़ी मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। यह समस्या तब होती है, जब तंत्रिका कोशिकाओं और मांसपेशियों के बीच तालमेल में असंतुलन पैदा होता है। इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है।

    बयान

    बाली के बेटे अंकुश ने पिता के निधन पर कही ये बात

    दिवंगत बाली के बेटे अंकुश ने उनके निधन की पुष्टि की है।

    उन्होंने अपने बयान में कहा, "मेरे पिता हमें छोड़कर चले गए। वह मायस्थेनिया ग्रेविस से पीड़ित थे। दो-तीन दिनों से उनका मूड स्विंग हो रहा था। उन्होंने केयरटेकर से कहा था कि वह वॉशरूम जाना चाहते हैं और बाहर आने के बाद बताया कि वह बैठना चाहते हैं और फिर वह कभी उठ नहीं पाए।"

    जानकारी

    अभिनेता बिंदु दारा सिंह ने दी श्रद्धांजलि

    अभिनेता बिंदु दारा सिंह ने ट्विटर पर लिखा, 'भगवान आपकी आत्मा को शांदि दे अरुण बाली साहब।' अभिषेक पांडे ने अपने कमेंट में लिखा, 'स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी बहुत ही आकर्षक थी और उनकी आवाज गर्मजोशी से भरी रहती थी।'

    करियर

    ऐसा रहा दिवंगत बाली का करियर

    बाली का जन्म 23 दिसंबर, 1942 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था।

    '3 इडियट्स', 'केदारनाथ', 'पानीपत', 'हे राम', 'रेडी', 'जमीन', 'फूल और अंगार' और 'राम जाने' जैसी कई फिल्मों में उन्होंने काम किया है।

    उन्होंने कई टेलीविजन सीरीज में भी अभिनय किया है। उन्होंने सीरियल 'कुमकुम' में अपने अभिनय की छाप छोड़ी थी। इसमें उन्होंने हर्षवर्धन वाधवा की भूमिका निभाकर घर-घर में शोहरत बटोरी थी।

    'शक्तिमान', 'देवों के देव' और 'स्वाभिमान' जैसे शोज में भी उन्होंने काम किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    अमेरिका
    बॉलीवुड समाचार
    सेलिब्रिटी की मौत

    ताज़ा खबरें

    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025

    मुंबई

    मुंबई: शापूरजी पालोनजी समूह के चेयरमैन पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन देश
    मुंबई: क्या है आरे जंगल में मेट्रो शेड बनाने का विवाद, जो फिर सुर्खियों में आया? उद्धव ठाकरे
    मुंबई: घोड़े पर बैठकर ऑर्डर देने पहुंचा स्विगी का डिलीवरी बॉय, वीडियो वायरल भारतीय मौसम विभाग
    मुंबई: भारी बारिश के कारण जलभराव, अगले कुछ दिन के लिए अलर्ट महाराष्ट्र

    अमेरिका

    अमेरिका में भारतीय मूल की महिलाओं पर नस्लीय हमला, आरोपी गिरफ्तार मेक्सिको
    शीत युद्ध समाप्त कराने वाले सोवियत नेता मिखाइल गोर्बोचोव का निधन रूस समाचार
    भारतीय फैन ने अमेरिका में लगवाई अमिताभ बच्चन की 60 लाख रुपये की प्रतिमा, तस्वीर वायरल भारत की खबरें
    तकनीकी खामी के चलते अमेरिका ने चिनूक हेलिकॉप्टर उड़ाने बंद किए, भारत ने भी मांगी रिपोर्ट अफगानिस्तान

    बॉलीवुड समाचार

    बाढ़ से लेकर भूकंप तक, प्राकृतिक आपदाओं पर आधारित हैं ये बॉलीवुड फिल्में सारा अली खान
    क्या आप जानते हैं? 'बैंड बाजा बारात' के लिए रणवीर सिंह के एक्टिंग कोच थे नवाजुद्दीन अनुष्का शर्मा
    सिनेमा दिवस की सफलता के बाद अगले हफ्ते भी सस्ते मिलेंगे फिल्म टिकट हॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: इन किरदारों को दिव्या दत्ता ने अपनी अदाकारी से बनाया खास शाहरुख खान

    सेलिब्रिटी की मौत

    इस साल इन बॉलीवुड कलाकारों ने दुनिया को कहा अलविदा बॉलीवुड समाचार
    क्या शादी करने की तैयारी में हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना? बॉलीवुड समाचार
    '2 स्टेट्स' फेम अभिनेता शिव कुमार सुब्रमण्यम का मुंबई में निधन मनोरंजन
    73 साल की उम्र में 'गोलमाल' फेम अभिनेत्री मंजू सिंह का निधन मनोरंजन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025