वेंकटेश दग्गुबाती की नई एक्शन-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 'आदर्श कुटुंबम हाउस नं: 47 इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक
दिग्गज अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाटी जल्द ही अपनी नई एक्शन-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 'आदर्श कुटुम्बम हाउस नंबर: 47' के साथ सिनेमाघरों में धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वेंकटेश ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म के नए पोस्टर्स साझा करते हुए इस खबर पर मुहर लगाई और लिखा, 'आदर्शकुटुंबम के दरवाजे 2 अक्टूबर को पूरी दुनिया में खुलेंगे।" इस बड़े ऐलान के बाद से ही उनके फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और उत्साह काफी बढ़ गया है।
त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ पहली बार काम कर रहे वेंकटेश
बता दें कि 'आदर्श कुटुम्बम हाउस नंबर: 47' में वेंकटेश और निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास पहली बार साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रीनिधि शेट्टी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, वेंकटेश एक और प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं, जिसका अस्थायी नाम 'वेंकी-अनिल5' है। अनिल रविपुडी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत हैदराबाद में एक पूजा समारोह के साथ हुई है। इसमें नंदमुरी कल्याण राम, कीर्ति सुरेश और कृति शेट्टी जैसे सितारे भी अहम किरदार निभाएंगे।