वीर पहाड़िया की 'प्रेम कीटाणु' को OTT पर देखने का मौका, जानिए कहां हुआ प्रीमियर
क्या है खबर?
'स्काई फोर्स' (2025) में गंभीर किरदार निभाने के बाद, वीर पहाड़िया ने 'प्रेम कीटाणु' में एक आशिक का किरदार निभाकर दर्शकों को दिल जीतने की कोशिश की। यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आई, लेकिन अजय देवगन की 'दृश्यम 3' से कड़ी टक्कर मिलने के कारण खास कमाल नहीं दिखा पाई और कुल 1.83 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में सिमट गई। अब 'प्रेम कीटाणु' ने OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक दी है, जहां दर्शक इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
प्रीमियर
कहां देख सकेंगे वीर की 'प्रेम कीटाणु'?
अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित 'प्रेम कीटाणु' एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसमें अपारशक्ति खुराना भी मौजूद हैं।
फिल्म का प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर किया गया है। सब्सक्राइबर यूजर्स घर बैठकर वीकेंड को इस फिल्म के साथ मजेदार और कॉमेडी से भरपूर बना सकते हैं।
इसकी कहानी कॉलेज ड्रामा, दोस्ती और युवा प्रेम पर आधारित है जिसमें लव ट्रायंगल और भावनात्मक उलझनों का भरपूर तड़का लगाया गया है।
इसमें अभिनेत्री आफिया सैयद हैं, जिन्होंने फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
they’re here with lots of prem, dosti, and masti 🫶#PremKeetanuOnPrime, Watch Now https://t.co/y1ulFPYy5H@_Gauravverma @apoorvkarki88 @DeepakKingrani #VeerPahariya @Aparshakti #AafiyaSayed @therakeshbedi #NikhilVijay @AvanikaFilms @PharsFilm pic.twitter.com/SpY96NRpXv
— prime video IN (@PrimeVideoIN) November 26, 2026