फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का मजेदार ट्रेलर जारी, प्यार में पापड़ बेलते दिखे वीर पहाड़िया
क्या है खबर?
अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' (2025) में गंभीर किरदार निभाने के बाद, वीर पहाड़िया अपनी अगली फिल्म 'प्रेम कीटाणु' के जरिए दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं। अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित यह एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में वीर मुख्य किरदार निभा रहे हैं, और उनके साथ आफिया सैयद नजर आई हैं जो इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। अपारशक्ति खुराना भी महत्वपूर्ण किरदार में शामिल हैं।
ट्रेलर
लव ट्रायएंगल और दोस्ती की मजेदार कहानी दिखाता है ट्रेलर
'प्रेम कीटाणु' का ट्रेलर रोमांस, दोस्ती, कॉमेडी और युवा प्रेम की भावनात्मक उलझनों से भरपूर है।
फिल्म में वीर कॉलेज छात्र 'विशाल' का किरदार निभा रहे हैं, जो सुहानी (आसिफा) से प्यार करने लगता है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब रणजीत (अपारशक्ति) भी उसे रिझाने की कोशिश करता है।
यहीं से एक मजेदार लव ट्रायएंगल की कहानी शुरू होती है, जो फिल्म देखने के लिए दर्शकों को मजबूर करेगी।
फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
VEER PAHARIYA - APARSHAKTI KHURANA - AAFIYA SAYED: 'PREM KEETANU' TRAILER UNVEILED – 2 OCT 2026 RELEASE... Naughty banter, college humour, friendship, romance, heartbreak – and, of course, two boys fighting over the same girl.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 22, 2026
The trailer of #PremKeetanu is now LIVE.
⭐… pic.twitter.com/e7uV7NbMCr