तारा सुतारिया की जन्मदिन पोस्ट पर वीर पहाड़िया ने लुटाया प्यार, लोग बोले- पैचअप कर लो
क्या है खबर?
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के रिश्ते में भले ही खटास आ जाने की चर्चा हो, लेकिन फैंस को वापस से उनके एक होने का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में, जब सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने अभिनेत्री के जन्मदिन की पोस्ट साझा की, तो उस पर वीर की प्रतिक्रिया देखकर लोग हैरान रह गए। अब फैंस कमेंट के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं और चाहते हैं कि तारा और वीर पैचअप कर लें।
पोस्ट
तारा के जन्मदिन वीडियो पर वीर ने दिल भेजा
तारा ने 19 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया जिसका हिस्सा बनने सिनेमा के कई सितारे पहुंचे।
ओरी भी इस जश्न का हिस्सा बने और उन्होंने अभिनेत्री के जन्मदिन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया।
जन्मदिन की बधाइयों ने तो फैंस का ध्यान खींचा ही, लेकिन कमेंट सेक्शन में वीर की अचानक मौजूदगी ने लोगों के बीच हलचल मचा दी।
अभिनेता ने जन्मदिन केक के साथ एक सफेद दिल वाला इमोजी साझा किया था।
प्रतिक्रिया
तारा और वीर को एक करने में जुटे फैंस
वीर के कमेंट के बाद, लाेगों ने सोचना शुरू कर दिया कि क्या दोनों एक-दूसरे को फिर मौका दे रहे हैं। वहीं, कुछ ने उन्हें पैचअप करने की सलाह दे डाली।
तारा और वीर ने पिछले साल डेटिंग शुरू की थी। फिर उसी साल जुलाई में उनका रिश्ता सार्वजनिक हो गया।
जनवरी, 2026 में अचानक उनके ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कथित अलगाव की बात पर मुहर नहीं लगाई है।