Loading...
वीर पहाड़िया की फिल्म 'नाम- टू लिव इज वॉर' को अपने संगीत से सजाएंगे हिमेश रेशमिया
वीर पहाड़िया की फिल्म से जुड़े हिमेश रेशमिया

वीर पहाड़िया की फिल्म 'नाम- टू लिव इज वॉर' को अपने संगीत से सजाएंगे हिमेश रेशमिया

Oct 20, 2026
12:07 pm

क्या है खबर?

फिल्ममेकर महेश भट्‌ट ने इस साल जून में अपनी अगली फिल्म 'नाम- टू लिव इज वॉर' का ऐलान किया था। यह एक डार्क एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें वीर पहाड़िया और वरुण शर्मा को मुख्य किरदारों में देखा जाएगा। ताजा अपडेट है कि मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया भी इस परियोजना से जुड़ चुके हैं जो भट्‌ट के साथ 16 साल बाद उनका पुनर्मिलन होगा। दोनों ने आखिरी बार साल 2010 में आई फिल्म 'कजरारे' में साथ काम किया था।

सहमति

हिमेश के संगीत से सजेगी फिल्म 'नाम'

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में, एक सूत्र ने कहा, "'नाम- टू लिव इज वॉर' एक गहन फिल्म है और निर्माता ऐसे संगीतकार की तलाश में थे जो इसके विषय और थीम के साथ न्याय कर सके। उन्हें लगा कि हिमेश रेशमिया इसके लिए सही विकल्प होंगे। हिमेश फिल्म की कहानी और टीम के जुनून से प्रभावित हुए और इसलिए उन्होंने तुरंत सहमति दे दी। वे लंबे समय बाद महेश भट्ट के साथ काम करने को लेकर भी उत्साहित थे।"

फिल्म

2027 में रिलीज होगा वीर की फिल्म

सूत्र ने आगे बताया कि फिल्म के संगीत अधिकार भी हिमेश के संगीत लेबल, 'हिमेश रेशमिया मेलोडीज' द्वारा अधिग्रहित कर लिए गए हैं।

फिल्म की बात करें, तो भट्‌ट ने इसे उत्सव एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रस्तुत किया है। सिद्धांत सचदेव द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण उत्सव उपाध्याय और रिद्धि चावड़ा ने किया है।

'स्काई फोर्स' (2025) और 'प्रेम कीटाणु' (2026) के बाद, यह वीर के करियर की तीसरी फिल्म होगी। इसे 2027 में रिलीज किया जाएगा।

ADVERTISEMENT