Loading...
राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी बनेंगे मोगली की आवाज, AI से बनेगी 'जंगल बुक'
वीर हिरानी बनेंगे मोगली की आवाज

राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी बनेंगे मोगली की आवाज, AI से बनेगी 'जंगल बुक'

लेखन सयाली
Nov 14, 2026
02:26 pm

क्या है खबर?

राजकुमार हिरानी के बेटे और 'प्रीतम और पेड्रो' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता वीर हिरानी मोगली की आवाज बनने वाले हैं। वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए बनाई जाने वाली 'जंगल बुक' में मोगली को अपनी आवाज देने वाले हैं। वैरायटी इंडिया के मुताबिक, इसका निर्माण श्रीपाल मोराखिया कर रहे हैं और सौमित्र रानाडे इसके निर्देशक होने वाले हैं। 'प्रीतम और पेड्रो' में वीर की आवाज लोगों को पसंद आई, जिसके बाद उन्हें ये प्रोजेक्ट मिला है।

वीर

वीर ने अपनी आवाज से जीता लोगों का दिल

खबरों के मुताबिक, वीर को अपनी आवाज की वजह से वॉयस ओवर और डबिंग के कई ऑफर मिल रहे हैं। इनमें एनिमेशन प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।

उन्हें वॉयस नोट्स और ASMR रिकॉर्डिंग के लिए भी प्रस्ताव मिले हैं। इन प्रोजेक्ट्स के जरिए वीर को अपने हुनर को एक नए अंदाज में दिखाने और अभिनय के अलग रूप को आजमाने का मौका मिलेगा। वीर के अलावा भी कई भारतीय कलाकार अब एनिमेशन फिल्मों के किरदारों को अपनी आवाज दे रहे हैं।

ADVERTISEMENT