वेदांग रैना बनेंगे युवा नसीरुद्दीन शाह, इम्तियाज अली ने किया ये खुलासा
मनोरंजन
फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के कलाकारों की सूची जारी की है। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। नसीरुद्दीन शाह इस फिल्म में 95 साल के एक सिख आदमी का मुश्किल रोल निभाते दिखेंगे। उनके साथ दिलजीत दोसांझ, शर्वरी वाघ और वेदांग रैना भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
इम्तियाज अली ने क्या कहा?
इम्तियाज अली ने बताया कि वेदांग रैना को नसीरुद्दीन शाह के किरदार के युवा दिनों को निभाने के लिए चुना गया है। वहीं, शरवरी वाघ अपने 1940 के दशक के लुक के कारण इस रोल के लिए एकदम सही लगीं। दिलजीत दोसांझ के साथ इम्तियाज पहले 'चमकीला' में काम कर चुके हैं, इसलिए उन्हें इस फिल्म में लेना आसान रहा। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 'है जवानी तो इश्क होना है' से टकराएगी।