Page Loader
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से जुड़े वरुण धवन, इन अभिनेत्रियों का भी होगा कैमियो
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का हिस्सा बने वरुण धवन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@varundvn)

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से जुड़े वरुण धवन, इन अभिनेत्रियों का भी होगा कैमियो

Jul 05, 2023
01:05 pm

क्या है खबर?

अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी एक बार फिर से आलिया भट्ट के साथ बनी है। इससे पहले दोनों की जोड़ी 'गली बॉय' में नजर आई थी। अब फिल्म से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही है। ताजा रिपोर्टस के अनुसार, अभिनेता वरुण धवन फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का हिस्सा बन गए हैं। इसमें उनका कैमियो होगा।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

फिल्म में नजर आएंगे ये दिग्गज कलाकार 

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण के अलावा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में सारा अली खान, अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर का भी कैमियो होगा। फिल्म में लोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की भी झलक देखने को मिलेगी। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।