NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / वरुण धवन की 'बवाल' अब अक्टूबर से पहले होगी रिलीज, जानिए कब और कहां देखें फिल्म
    अगली खबर
    वरुण धवन की 'बवाल' अब अक्टूबर से पहले होगी रिलीज, जानिए कब और कहां देखें फिल्म
    'बवाल' से जान्हवी कपूर और वरुण धवन की एक झलक

    वरुण धवन की 'बवाल' अब अक्टूबर से पहले होगी रिलीज, जानिए कब और कहां देखें फिल्म

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 19, 2023
    02:28 pm

    क्या है खबर?

    पिछले काफी समय से फिल्म 'बवाल' लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। बीते दिनों यह खबर आई कि फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आएगी, बल्कि OTT का रुख करेगी।

    अब यह भी सामने आ गया है कि फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इसी के साथ इसका नया पोस्टर भी रिलीज किया गया है। फिल्म के हीरो वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर यह ऐलान किया है।

    आइए जानते हैं उन्होंने अपने पोस्ट में क्या लिखा।

    ऐलान

    जुलाई में अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी फिल्म

    वरुण ने जान्हवी कपूर के साथ फिल्म का नया पोस्टर साझा कर लिखा, 'बदलेगा सबके दिलों का हाल क्योंकि दुनियाभर में होने वाला है बवाल। इस जुलाई बनेगा माहौल क्योंकि 'बवाल' अमेजन प्राइम वीडियो के जरिए दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचने वाली है।'

    वरुण के इस पोस्ट से उत्साहित हाेकर एक यूजर ने लिखा, 'वाह! अक्टूबर से पहले ही आ रहे हैं।'

    दूसरे ने लिखा, 'बस मचा दीजिए बवाल।'

    पहले यह फिल्म 6 अक्टूबर, 2023 को रिलीज होने वाली थी।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए फिल्म का नया पोस्टर

    Instagram post

    A post shared by primevideoin on June 19, 2023 at 2:21 pm IST

    बदलाव

    तीसरी बार बदली गई है फिल्म की रिलीज डेट

    इस साल मार्च में 'बवाल' की नई रिलीज डेट जारी हुई थी। समीक्षक तरण आदर्श ने टि्वटर पर वरुण और जान्हवी की तस्वीर के साथ फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक नितेश तिवारी की तस्वीर साझा कर लिखा, 'बवाल की नई रिलीज डेट जारी। यह 6 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।'

    'बवाल' पहले 7 अप्रैल, 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म का काम बचा होने की वजह से इसकी रिलीज टाल दी गई।

    उत्साह

    फिल्म की डिजिटल रिलीज से खुश हैं वरुण-जान्हवी

    बीत दिनों खबर आई थी कि फिल्म के OTT पर आने से पूरी टीम खुश है। खासकर वरुण और जान्हवी इस फैसले से बेहद खुश और उत्साहित हैं क्योंकि इसके जरिए उन्हें दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

    पिछली बार जान्हवी की 'गुड लक जेरी' और 'मिली' जैसी फिल्में OTT पर आई थीं, वहीं वरुण की फिल्म 'भेड़िया' ने भी सिनेमाघरों के बाद जियो सिनेमा पर बढ़िया प्रदर्शन किया था।

    आगामी फिल्में

    वरुण और जान्हवी की आने वाली दूसरी फिल्में

    वरुण जाने-माने निर्देशक एटली की अगली फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इसके अलावा 1975 में आई फिल्म 'चुपके चुपके' के रीमेक से भी वरुण का नाम जुड़ चुका है। हॉलीवुड सीरीज 'सिटाडेल' के देसी वर्जन 'सिटाडेल इंडिया' में भी वरुण मुख्य भूमिका में हैं।

    दूसरी तरफ जान्हवी को जल्द ही सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'देवरा' में देखा जाएगा। इसके अलावा 'मिस्टर और मिसेज माही' और 'उलझ' भी उनकी आने वाली फिल्मों में शुमार हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वरुण धवन
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में
    जाह्नवी कपूर

    ताज़ा खबरें

    राहुल गांधी ने विदेश मंत्री पर फिर उठाया सवाल, कहा- हमने कितने भारतीय विमान खो दिए? राहुल गांधी
    फॉक्सवैगन गोल्फ GTI भारत में 26 मई होगी लॉन्च, जानिए क्या होंगी खासियत  फॉक्सवैगन की कारें
    IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स को 3 बार मिली है 10 विकेट से हार, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की कैबिनेट मंत्री विजय शाह की माफी याचिका, कहा- मगरमच्छ के आंसू सुप्रीम कोर्ट

    वरुण धवन

    दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में क्या है खास? अब तक आ चुकी हैं ये जानकारी राजकुमार राव
    वरुण धवन वेब सीरीज 'सिटाडेल' के हिंदी वर्जन के जरिए OTT पर रखेंगे कदम बॉलीवुड समाचार
    वरुण धवन अभिनीत 'सिटाडेल' के हिंदी वर्जन से बाहर नहीं हुईं सामंथा रुथ प्रभु सामंथा रुथ प्रभु
    शाहरुख-नयनतारा से रणबीर-श्रद्धा तक, 2023 में पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    कौन हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'टीकू वेड्स शेरू' से चर्चा में आईं अवनीत कौर? नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    'आदिपुरुष' से 'बिग बॉस' OTT तक, इस वीकेंड इन फिल्मों और शो का लीजिए मजा आदिपुरुष फिल्म
    जन्मदिन विशेष: मिथुन दा का जलवा यूं ही नहीं कायम, इन दमदार किरदारों से बनाया दीवाना मिथुन चक्रवर्ती
    जन्मदिन विशेष: इन किरदारों में इम्तियाज अली ने संजीदगी से अल्हड़पन में पिरोई गंभीरता जन्मदिन विशेष

    आगामी फिल्में

    फिल्म 'जरा हटके जरा बचके': विक्की ने लिए 6 करोड़ रुपये, जानिए दूसरे कलाकारों की फीस सारा अली खान
    सिद्धार्थ को अगली फिल्म के लिए मिली मोटी फीस, बने यशराज फिल्म्स के सबसे महंगे निर्देशक सलमान खान
    'भूल भुलैया 2': तमिल में बनेगा इस सुपरहिट फिल्म का रीमेक, 'सिंघम' के निर्माता लगाएंगे दांव दक्षिण भारतीय सिनेमा
    शाहिद ने बॉलीवुड बिरादरी पर बरसाया प्यार, हॉलीवुड का हिस्सा बनने के लिए रखी ये शर्त शाहिद कपूर

    जाह्नवी कपूर

    जाह्नवी कपूर और उनके परिवार ने मुंबई में 65 करोड़ रुपये में खरीदा घर बॉलीवुड समाचार
    बिग बॉस 16: सलमान के साथ मस्ती करती दिखीं जाह्नवी कपूर, साजिद खान की लगी क्लास सलमान खान
    प्रियंका चोपड़ा से राजकुमार राव तक, अपने किरदारों के कारण मानसिक तनाव में आए ये कलाकार दीपिका पादुकोण
    सीक्वेंस गाउन स्टाइल करने के लिए अपनाएं इन 5 बॉलीवुड अभिनेत्रियों के तरीके कंगना रनौत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025