NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / वरुण ने दीं 'सिटाडेल' से जुड़ीं रोचक जानकारियां, बोले- भारत में पहली बार ऐसा कुछ दिखेगा
    अगली खबर
    वरुण ने दीं 'सिटाडेल' से जुड़ीं रोचक जानकारियां, बोले- भारत में पहली बार ऐसा कुछ दिखेगा
    वरुण धवन के साथ 'सिटाडेल' में नजर आएंगी सामंथा रुथ प्रभु (तस्वीर: इंस्टा /@varundvn)

    वरुण ने दीं 'सिटाडेल' से जुड़ीं रोचक जानकारियां, बोले- भारत में पहली बार ऐसा कुछ दिखेगा

    लेखन नेहा शर्मा
    May 29, 2023
    10:12 am

    क्या है खबर?

    अभिनेता वरुण धवन आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से वह वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह उनके करियर की पहली वेब सीरीज है। ऐसे में इसे लेकर वरुण कुछ ज्यादा ही उत्साहित हैं।

    हाल ही में उन्होंने इससे जुड़ीं कुछ ऐसी रोचक जानकारियां साझा कीं, जिसके बाद उनकी इस सीरीज को लेकर प्रशंसकों का उत्साह दोगुना हो जाएगा।

    आइए जानते हैं क्या कुछ बोले वरुण।

    स्तर

    वरुण ने 'सिटाडेल' को बताया बड़ी वेब सीरीज

    PTI से बात करते हुए हाल ही में वरुण ने कहा, "मैं आपको बता नहीं सकता कि इस सीरीज में काम करने का अनुभव कितना शानदार रहा है। अब हम सर्बिया में शूटिंग करने जा रहे हैं। वहां 1 महीने तक शूट चलने वाला और एक्शन का जबरदस्त धमाका होने वाला है।"

    उन्होंने कहा, "सिटाडेल एक बहुत बड़ी सीरीज है। इतनी बड़ी कि अभी तक भारत में ऐसा नहीं देखा गया है, जो इस सीरीज में दिखाई देगा।"

    सराहना

    वरुण ने की सामंथा की तारीफ

    वरुण ने आगे कहा, "निर्माता इस सीरीज के साथ ऐसे प्रयोग कर रहे हैं, जिनकी कल्पना नहीं की जा सकती। वे इसे भव्य बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सामंथा रुथ प्रभु मैं कुछ भी औसत दर्जे का नहीं कर सकते। सामंथा कड़ी मेहनत करने वाली अभिनेत्रियाें में से एक हैं।"

    हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज 'सिटाडेल' का फाइनल एपिसोड अमेजन प्राइम वीडियो पर आया था, जिस पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया।

    निर्देशन

    राज और डीके हैं 'सिटाडेल' के निर्देशक

    इस सीरीज के निर्देशन की कमान बॉलीवुड की मशूहर निर्देशक जोड़ी राज और डीके संभाल रही है। राज और डीके अमेजन प्राइम वीडियो के लिए वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' बना चुके हैं।

    इस जोड़ी के निर्देशन में बनी फिल्म 'अनपॉज्ड' भी इसी OTT प्लेटफॉर्म पर आई थी।

    बता दें कि अभिनेता सिकंदर खेर भी इस सीरीज से जुड़े हैं। पिछले साल दिसंबर में इस सीरीज का ऐलान हुआ था। 2023 में इस ओरिजनल स्पाई सीरीज की शूटिंग शुरू हुई।

    बयान

    फिल्म 'बवाल' पर क्या बोले वरुण?

    वरुण ने अपनी फिल्म 'बवाल' पर कहा, "कुछ निर्देशक होते हैं, जिनके साथ काम करना आपका सपना होता है। शूजीत सरकार के साथ मैंने 'अक्टूबर' की। श्रीराम राघवन संग 'बदलापुर' में काम करने का मौका मिला। नितेश तिवारी का साथ 'बवाल' में मिला है।

    उन्होंने कहा, "मैं नितेश के साथ काम करके धन्य महसूस कर रहा हूं। 'बवाल' व्यक्तिगत रूप से एक ऐसी फिल्म है, जिस पर मुझे बहुत गर्व है। इसकी कहानी कुछ ऐसी है, जिसे कहना जरूरी है।"

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'बवाल' के जरिए पहली बार वरुण की जोड़ी जान्हवी कपूर के साथ बनी है। इस फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। इसमें वरुण इतिहास के टीचर बने हैं। यह फिल्म 6 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म में वरुण जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वरुण धवन
    वेब सीरीज
    अमेजन प्राइम वीडियो

    ताज़ा खबरें

    'तन्वी द ग्रेट' से शुभांगी की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म  अनुपम खेर
    बलूच आर्मी ने बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस के अपहरण का पूरा वीडियो जारी किया बलूचिस्तान
    कान्स 2025: अभिनेत्री शालिनी पासी ने रेड कार्पेट पर रखा कदम, आपने देखी क्या तस्वीरें?   कान्स फिल्म फेस्टिवल
    पहाड़ों पर ऑटोमेटिक कार को चलाना है खतरनाक, इन तरीकों से आसान होगा सफर  कार

    वरुण धवन

    'सेल्फी' से सामने आया अक्षय कुमार का नया लुक, जानिए फिल्म के बारे में सबकुछ अक्षय कुमार
    वरुण के साथ अनीस बाज्मी नहीं बना रहे '5 मिनट का सुपरहीरो', खबरों का किया खंडन बॉलीवुड समाचार
    दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में क्या है खास? अब तक आ चुकी हैं ये जानकारी राजकुमार राव
    वरुण धवन वेब सीरीज 'सिटाडेल' के हिंदी वर्जन के जरिए OTT पर रखेंगे कदम बॉलीवुड समाचार

    वेब सीरीज

    अनोखी स्पाई यूनिवर्स है प्रियंका चोपड़ा और वरुण धवन की 'सिटाडेल', जानिए दिलचस्प बातें प्रियंका चोपड़ा
    सिनेमाघरों और OTT पर इस हफ्ते रिलीज हो रहीं ये फिल्में और वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म
    'सिटाडेल' में एक्शन करके खुश हैं सामंथा, इन अभिनेत्रियों की भी आ रही है एक्शन सीरीज OTT प्लेटफॉर्म
    'सिटाडेल' के हिंदी संस्करण से जुड़े सिकंदर खेर, वरुण धवन और सामंथा संग आएंगे नजर सिकंदर खेर

    अमेजन प्राइम वीडियो

    'हैप्पी फैमिली: कंडीशंस अप्लाई' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देखें  OTT प्लेटफॉर्म
    पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'गंधाडा गुड़ी' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, जानिए कब देखें  पुनीत राजकुमार
    जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज 'पंचायत 3' कब होगी रिलीज? सामने आई अहम जानकारी  जितेंद्र कुमार
    शाहरुख खान की 'पठान' इस दिन OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, जानिए कहां देखें  शाहरुख खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025