NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / वरुण ने किया 'बवाल' का बचाव, बोले- अंग्रेजी फिल्में देखते समय कहां जाती है संवेदनशीलता?
    अगली खबर
    वरुण ने किया 'बवाल' का बचाव, बोले- अंग्रेजी फिल्में देखते समय कहां जाती है संवेदनशीलता?
    वरुण धवन ने साधा हॉलीवुड फिल्म 'ओपेनहाइमर' पर निशाना, 'बवाल' का किया बचाव (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@varundvn)

    वरुण ने किया 'बवाल' का बचाव, बोले- अंग्रेजी फिल्में देखते समय कहां जाती है संवेदनशीलता?

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 26, 2023
    11:09 am

    क्या है खबर?

    वरुण धवन पिछले कुछ दिनों से फिल्म 'बवाल' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म ज्यादातर दर्शकों को पसंद आई है। फिल्म को समीक्षकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

    हालांकि, कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने फिल्म के कुछेक दृश्यों को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

    अब उन्हीं आलोचकों को वरुण ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसी के साथ-साथ उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'ओपेनहाइमर' पर निशाना साधा है।

    आइए जानते हैं क्या कुछ बोले वरुण।

    कारण

    सबसे पहले जानिए 'बवाल' पर क्यों मचा है बवाल?

    बवाल' तब विवादों में घिरी, जब जाह्नवी कपूर और वरुण के किरदारों को ऐसे डायलॉग बोलते हुए सुना गया, जिसमें उनकी अशांत शादी और भावनात्मक अस्थिरता की तुलना ऑशविट्ज और हिटलर के डर के साथ की गई।

    इसके एक सीन में जाह्नवी कहती हैं, "हर रिश्ता अपनी तरह से ऑशविट्ज से गुजरता है।" दूसरे डायलॉग में वह कहती हैं, "हम सभी में कहीं न कहीं थोड़ा बहुत हिटलर है। नहीं है क्या?"

    बस इसी से कुछ लोगों को आपत्ति है।

    भड़ास

    "अंग्रेजी फिल्मों में दिखाए गए विवादित दृश्य भी लोगों को सही लगते हैं"

    पिंकविला से वरुण ने कहा, "मेरी समझ में नहीं आता कि अंग्रेजी फिल्म देखते समय लोगों की संवेदनशीलता और गुस्सा कहा चला जाता है? वहां दिखाए गए दृश्य आपको सही लगते हैं।"

    उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि एक हालिया फिल्म में भी ऐसा सीन था, जिसे देख दर्शकों का नाराज होना बनता है। यह सीन हमारे देश और हमारी संस्कृति से काफी हद तक जुड़ा है, लेकिन वो सब चलता है। तब आपकी आलोचनाएं कहां चली जाती हैं?"

    निशाना

    'ओपेनहाइमर' पर कसा वरुण ने तंज

    क्रिस्‍टोफर नोलन की फिल्‍म 'ओपेनहाइमर' में भगवद गीता से जुड़ा विवादे गहराता जा रहा है।

    बीते दिन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इस फिल्म के उस एक सीन पर आपत्त‍ि जताई, जिसमें अभिनेता सिलियन मर्फी शारीरिक संबंध बनाते समय भगवद गीता पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

    'ओपेनहाइमर' के इस सीन को लेकर लोग सेंसर बोर्ड पर भड़के हुए हैं और अब वरुण ने भी नाम लिए बिना इस फिल्म को आड़े हाथ लिया है।

    बयान

    'बवाल' के विवाद पर निर्देशक नितेश तिवारी ने कही ये बात

    'बवाल' के निर्देशक नितेश तिवारी हैं। इस विवाद पर वह कहते हैं कि अगर गलतियां ढूंढने बैठेंगे तो कोई भी चीज पूरी तरह से ठीक नहीं मिलेगी।

    'बवाल' में वरुण-जाह्नवी की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आई है। एक मीडिया कंसल्टिंग फर्म के मुताबिक, रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 70 लाख व्यूज पार कर लिए हैं।

    अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद इस फिल्म की कहानी एक रिश्ते के भीतर अनुभव की जाने वाली चुनौतियों को दर्शाती है।

    आगामी फिल्म

    एटली की फिल्म में नजर आएंगे वरुण

    वरुण जल्द ही साउथ के जाने-माने निर्देशक एटली की फिल्म में नजर आएंगे, जो शाहरुख खान के साथ 'जवान' के जरिए बॉलीवुड में अपने निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं।

    यह एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी। वरुण के मुताबिक, यह बेहद दिलचस्प होने वाली है। फिल्म से दर्शकों को मनोरंजन का जबरदस्त डोज मिलेगा और वरुण इसकी शूटिंग शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

    फिल्म में उनकी जोड़ी अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के साथ बन सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वरुण धवन
    बवाल फिल्म
    बॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड फिल्में

    ताज़ा खबरें

    क्या होते हैं ब्लैक, वॉर्म और व्हाइट होल, ये कैसे हैं एक दूसरे से अलग? ब्लैक होल
    PBKS बनाम DC: समीर रिजवी ने जड़ा IPL में पहला अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: DC ने PBKS को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: DC ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025

    वरुण धवन

    वरुण धवन फिल्म 'बवाल' में निभाएंगे इतिहास शिक्षक की भूमिका, कुछ ऐसी होगी कहानी  बवाल फिल्म
    'सिटाडेल' के हिंदी संस्करण से जुड़े सिकंदर खेर, वरुण धवन और सामंथा संग आएंगे नजर सिकंदर खेर
    शाहरुख की 'डंकी' से 'स्त्री 2' तक, जियो स्टूडियो ने किया 100 नई कहानियों का ऐलान डंकी फिल्म
    वरुण धवन के पिता डेविड धवन की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए अब कैसी है हालात  बॉलीवुड समाचार

    बवाल फिल्म

    वरुण धवन की 'बवाल' में जबरदस्त ऐक्शन, एक दिन की शूटिंग का खर्च 2.5 करोड़ रुपये पोलैंड
    वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'बवाल' की रिलीज डेट टली, निर्देशक ने बताई यह वजह जर्मनी
    वरुण धवन ने दी जाह्नवी कपूर को अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई, देखिए वीडियो जाह्नवी कपूर
    फिल्म 'बवाल' की नई रिलीज डेट जारी, पहली बार साथ आए वरुण धवन और जान्हवी कपूर  वरुण धवन

    बॉलीवुड समाचार

    राकेश रोशन 'द रोमांटिक्स' की तरह रोशन परिवार पर बनाएंगे डॉक्युमेंट्री राकेश रोशन
    जन्मदिन विशेष: हिमेश रेशमिया को इन गानों से मिली एक अलग पहचान, आज भी हैं मशहूर   जन्मदिन विशेष
    #NewsBytesExplainer: 'हंटरवाली' से बॉलीवुड में शुरू हुआ सीक्वल बनाने का दौर, जानिए इससे जुड़ी कुछ बातें #NewsBytesExplainer
    बॉक्स ऑफिस:  वीकेंड पर 'अजमेर 92' की कमाई में मामूली बढ़त, सभी फिल्मों को मिला फायदा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    हॉलीवुड फिल्में

    25 साल बाद 'टाइटैनिक' फिर होगी सिनेमाघरों में रिलीज, इस दिन देगी दस्तक टाइटैनिक
    प्रोस्थेटिक मेकअप: कलाकारों की कायापलट करने वाली इस तकनीक के बारे में जानिए सबकुछ #NewsBytesExplainer
    क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में बेस्ट पिक्चर बनी 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स', देखिए विजेताओं की लिस्ट अवतार: द वे ऑफ वॉटर
    जेरेमी रेनर 2 हफ्ते बाद अस्पताल से लौटे घर, स्नो प्लाविंग के दौरान हुए थे घायल हॉलीवुड के सितारे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025