NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / वरुण धवन की 'बेबी जॉन' का निकला दम, 'पुष्पा 2' ने किया फिल्म का बुरा हाल
    अगली खबर
    वरुण धवन की 'बेबी जॉन' का निकला दम, 'पुष्पा 2' ने किया फिल्म का बुरा हाल
    वरुण धवन की 'बेबी जॉन' का हाल-बेहाल (तस्वीर: एक्स/@GabbbarSingh)

    वरुण धवन की 'बेबी जॉन' का निकला दम, 'पुष्पा 2' ने किया फिल्म का बुरा हाल

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 04, 2025
    11:33 am

    क्या है खबर?

    वरुण धवन पिछले काफी समय से अपनी फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्हें लग रहा था कि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर लेगी, लेकिन पहले ही दिन फिल्म का बंटाधार हो गया।

    फिल्म क्रिसमय और नए साल के खास मौके पर भी दर्शकों के लिए तरसती रही।

    आलम यह है कि 10 दिन में इसका हाल-बेहाल हो चुका है।

    उधर 'पुष्पा 2' का भौकाल 30वें दिन भी सिनेमाघरों में जारी है।

    हालत

    'बेबी जॉन' ने 10वें दिन कमाए इतने लाख रुपये

    बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक 'बेबी जॉन' ने रिलीज के 10वें दिन 45 लाख रुपये कमाए हैं। इसी के साथ 'बेबी जॉन' का 10 दिनों का कुल कारोबार अब 36.85 करोड़ रुपये हो गया है।

    यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरी हालत में है। रिलीज के 10वें दिन ही यह लाखों में सिमट गई है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन इतना खराब है कि यह सिनेमाघरों में अब अपनी आखिरी सांसें गिन रही है।

    फिल्म

    जानिए 'बेबी जॉन' के बारे में

    'बेबी जॉन' के निर्देशन की कमान कलीज ने संभाली है, वहीं एटली इसके निर्माता हैं। फिल्म में जैकी श्रॉफ ने भी अपनी अदाकारी का तड़का लगाया है।

    कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई है।

    फिल्म के अंत में सलमान खान का कैमियो भी है। यह तमिल फिल्म 'थेरी' की रीमेक है, जिसमें थलापति विजय और रश्मिका मंदाना ने मुख्य भूमिका निभाई थी। सिनेमाघरों के बाद अब यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी।

    धमाका

    'पुष्पा 2' अब भी कर रही कमाल

    उधर अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की सभी फिल्मों को धूल चटाकर देश की सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है।

    यह अब भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है।

    एक महीने पुरानी इस फिल्म ने नई रिलीज 'बेबी जॉन' की हालत पस्त कर दी है।

    सैकनिल्क के मुताबिक 'पुष्पा 2: द रूल' ने रिलीज के 30वें दिन 3.85 करोड़ की कमाई की है। यह भारत में अब तक 1193.6 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

    अगली किस्त

    अब 'पुष्पा 3' लाने की तैयारी

    'पुष्पा 2' के निर्देशक सुकुमार हैं। उन्होंने साल 2021 में इस फिल्म का पहला भाग 'पुष्पा: द राइज' बनाया था, जो ब्लॉकबस्टर था। इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। 'पुष्पा 2' भी सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी।

    अब फिल्म का तीसरा भाग पुष्पा: द रैम्पेज दर्शकों के बीच लाने की तैयारी चल रही है। चर्चा में विजय देवरकोंडा इस बार फिल्म में विलेन बन सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वरुण धवन
    बॉलीवुड समाचार
    पुष्पा: द रूल
    पुष्पा 2

    ताज़ा खबरें

    फिल्म 'सितारे जमीन पर' का गाना 'सर आंखों पर मेरे' जारी, अरिजीत सिंह ने लगाए सुर आमिर खान
    एलन मस्क अमेरिकी प्रशासन से क्यों अलग हुए, ट्रंप से अनबन या कुछ और है वजह? एलन मस्क
    गद्दार फिल्म पुरस्कार 2024: अल्लू अर्जुन बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, यहां देखिए विजेताओं की सूची अल्लू अर्जुन
    पंकज कपूर की इस फिल्म ने जीते थे 8 ऑस्कर, नौकरी तक गंवा बैठे थे अभिनेता पंकज कपूर

    वरुण धवन

    'पुष्पा: द रूल' से लेकर 'बेबी जॉन' तक, दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में पुष्पा 2
    वरुण धवन की 'बेबी जॉन' का पहला गाना 'नैन मटक्का' जारी, दिलजीत दोसांझ ने लगाए सुर  दिलजीत दोसांझ
    वरुण धवन ने सामंथा रुथ प्रभु के साथ 'नैन मटक्का' गाने पर किया, यहां देखिए वीडियो सामंथा रुथ प्रभु
    वामिका गब्बी ने तमन्ना भाटिया के साथ 'नैन मटक्का' गाने पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल  वामिका गब्बी

    बॉलीवुड समाचार

    वरुण धवन की अपील के बावजूद पैपराजी ने लीक किया उनकी बेटी का वीडियो, भड़के प्रशंसक वरुण धवन
    'सिकंदर' का टीजर रिलीज, सलमान खान को देख फैंस बोले- ईद पर सुनामी तय है भाईजान  सलमान खान
    'आई नहीं' से 'तौबा तौबा' तक, इस साल दर्शकों के दिलों पर उतरे ये 5 गाने विक्की कौशल
    हनी सिंह के जवाब से घबराए बादशाह? डर के मारे उठा लिया ये कदम हनी सिंह

    पुष्पा: द रूल

    'पुष्पा 2' के डिजिटल अधिकार 250 करोड़ रुपये में बिके, फिल्म ने तोड़ा 'RRR' का रिकॉर्ड अल्लू अर्जुन
    साउथ की भारी-भरकम बजट से बनी इन फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार दक्षिण भारतीय सिनेमा
    फिल्म 'पुष्पा: द रूल' को मिली नई रिलीज तारीख, बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' से होगा सामना  अल्लू अर्जुन
    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का क्लाइमैक्स सीन हुआ लीक, वीडियो देख उतावले हुए प्रशंसक  अल्लू अर्जुन

    पुष्पा 2

    बॉक्स ऑफिस: 'पुष्पा 2' ने 'जवान' और 'पठान' को छोड़ा पीछे, बनाया ये रिकॉर्ड  अल्लू अर्जुन
    अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, संध्या थिएटर में हुए भगदड़ मामले में पुलिस ने की ये बड़ी कार्रवाई अल्लू अर्जुन
    अल्लू अर्जुन गिरफ्तारी के समय कॉफी पीते नजर आए, चेहरे पर दिखी मुस्कान; वीडियो वायरल  अल्लू अर्जुन
    रश्मिका मंदाना ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे यकीन नहीं हो रहा अल्लू अर्जुन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025