Page Loader
अकाय और वामिका के साथ दिखीं अनुष्का शर्मा, वीडियो में विराट कोहली की भी दिखी झलक 
अकाय-वामिका के साथ दिखीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@anushkasharma)

अकाय और वामिका के साथ दिखीं अनुष्का शर्मा, वीडियो में विराट कोहली की भी दिखी झलक 

May 15, 2025
01:41 pm

क्या है खबर?

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी सबसे चर्चित और लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है। प्रशंसक दोनों को साथ में देखना काफी पसंद करते हैं। कोहली और अनुष्का वर्तमान में अपने दोनों बच्चों अकाय और वामिका के साथ भारत में हैं। इस जोड़ी का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अनुष्का अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में कोहली की भी झलक दिख रही है।

वीडियो

अनुष्का की गोद में दिखे अकाय

अनुष्का हाल ही में अकाय और वामिका के साथ अपनी मां से मिलने पहुंचीं। इस दौरान कोहली भी उनके साथ मौजूद थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का ने अकाय को अपनी गोद में लिया हुआ है, वहीं वामिका खुशी से तालियां बजाती हुई दिख रही हैं। अनुष्का की मां ने दरवाजे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और अकाय को गोद में लिया। वीडियो में कोहली को गाड़ी से उतरते हुए देखा जा सकता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो