LOADING...
ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में गिरफ्तार किया गया, शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप
ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया

ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में गिरफ्तार किया गया, शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप

लेखन गजेंद्र
Mar 05, 2026
10:03 pm

क्या है खबर?

अमेरिका की मशहूर गायिका और अभिनेत्री ब्रिटनी स्पीयर्स को गुरुवार को कैलिफोर्निया में गिरफ्तार किया गया है। उनके ऊपर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप है। स्पीयर्स को रात करीब साढ़े 9 बजे कैलिफोर्निया राजमार्ग गश्ती दल ने वेंटुरा काउंटी में रोका और हथकड़ी पहना दी। उन्हें गुरुवार तड़के करीब 3 बजे आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार किया गया और सुबह 6 बजे के बाद रिहा कर दिया गया।

रिहाई

रिहाई के बाद अपना इंस्टाग्राम प्रोफाइल डिलीट किया

स्पीयर्स ने रिहाई के बाद अपना इंस्टाग्राम प्रोफाइल डिलीट कर दिया। उनकी सबसे हालिया पोस्ट का कैप्शन था, "यह गीत कोमलता को दर्शाता है, मेरे दोस्तों, दिलों की रानी से व्यवहार करते समय सावधान रहें।" बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में उनको एक कानूनी मामले में जीत मिली थी। स्पीयर्स को लुइसियाना के 51 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ निषेधाज्ञा प्राप्त हुई थी, जो 2013 से उन्हें परेशान कर रहा था।

गिरफ्तार

पहले भी हो चुका है मामला दर्ज

यह पहला मामला नहीं है, जब स्पीयर्स को पुलिस की कानूनी कार्यवाही से गुजरना पड़ा हो। इससे पहले वर्ष 2007 में लॉस एंजिल्स में एक खड़ी कार को टक्कर मारकर भागने के आरोप में उन पर चार छोटे-मोटे अपराधों के आरोप लगे थे। हालांकि, स्पीयर्स द्वारा वाहन के मालिक को नुकसान की भरपाई करने के बाद आरोप हटा दिए गए थे। इससे पहले स्पीयर्स ने 2025 के अंत में अपने संगीत कैटलॉग के अधिकार 1,835 करोड़ रुपये में बेचे थे।

Advertisement