NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ईरानी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उर्वशी रौतेला ने अपने बाल काटे, शेयर की तस्वीरें
    मनोरंजन

    ईरानी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उर्वशी रौतेला ने अपने बाल काटे, शेयर की तस्वीरें

    ईरानी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उर्वशी रौतेला ने अपने बाल काटे, शेयर की तस्वीरें
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 17, 2022, 01:42 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ईरानी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उर्वशी रौतेला ने अपने बाल काटे, शेयर की तस्वीरें
    ईरानी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उर्वशी रौतेला ने कटवाए अपने बाल

    ईरान में सख्त ड्रेस कोड को लागू करने के लिए जिम्मेदार नैतिकता पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद 22 वर्षीय महसा अमिनी की मौत को लेकर दुनियाभर में विरोध हो रहा है। महिलाओं ने इस घटना का कड़ा विरोध जताया और अपने हिजाब जला दिए। कई महिलाओं ने अपने बाल भी काट दिए। अब बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने ईरानी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में अपने बाल कटवा लिए हैं।

    उर्वशी ने तस्वीरें शेयर कर समर्थन में लिखी ये बात

    उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'ईरानियन सरकार के खिलाफ पूरी दुनियाभर से महिलाएं एक साथ आकर अपने बालों को कटवाकर विरोध कर रही हैं। महिलाओं का आदर करें। यह महिला क्रांति का एक प्रतीक है। महिला इस बात का निर्णय किसी और को नहीं लेने देंगी कि उन्हें क्या पहनना है, कैसे बर्ताव करना और जीना है।'

    यहां देखिए उर्वशी का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by urvashirautela on October 17, 2022 at 12:59 pm IST

    अंकिता भंडारी के समर्थन में उर्वशी ने की आवाज बुलंद

    उर्वशी ने अपने पोस्ट में उत्तराखंड की अंकिता भंडारी (19) का भी जिक्र किया है, जिनकी हाल में हत्या कर दी गई थी। उन्होंने अंकिता और अमिनी के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की है। उर्वशी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'एक बार जब महिलाएं एक साथ आती हैं और एक महिला के मुद्दे को पूरी नारी जाति का मुद्दा मानती हैं, तो नारीवाद में एक नया जोश दिखाई देगा।'

    कैसे हुई थी महसा अमिनी की मौत?

    अमिनी के परिजनों के अनुसार, वह पश्चिमी प्रांत कुर्दिस्तान से राजधानी तेहरान जा रही थीं, तभी नैतिकता पुलिस ने उन्हें ईरान में महिलाओं के लिए लागू ड्रेस कोड को तोड़ने के आरोप में हिरासत में ले लिया। परिजनों का दावा है कि अमिनी को पुलिस द्वारा वैन में बड़ी बेहरमी से पीटा गया था। इससे वह घायल हो गईं। बाद में पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां वह कोमा में चली गईं और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।

    हाल में प्रियंका चोपड़ा ने किया था अमिनी का समर्थन

    अमिनी के समर्थन में कई सितारे आ चुके हैं। इससे पहले दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्ट लिखकर उनका समर्थन किया था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, 'ईरान और दुनियाभर में महिलाएं खड़ी हैं और अपनी आवाज उठा रही हैं। सार्वजनिक रूप से अपने बाल काट रही हैं। जबरदस्ती चुप्पी के बाद जो आवाजें बोलती हैं, वे ज्वालामुखी की तरह फूटेंगी!' मंदाना करीमी ने भी इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया था।

    यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by priyankachopra on October 17, 2022 at 1:05 pm IST

    ईरान में क्या है महिलाओं के लिए ड्रेस कोड?

    ईरान में महिलाओं के लिए सख्त ड्रेस कोड लागू किया गया है। महिलाओं को ढीले वस्त्र पहनने और सिर पर एक तरह का स्कार्फ या हिजाब रखने का नियम बनाया गया है। टाइट कपड़े होने चाहिए, जिससे सिर के बाल से लेकर गले तक के भाग को कवर किया जा सके। कानूनों के अनुसार, अगर कोई महिला इस ड्रेस कोड का उल्लंघन करती है, तो उसे जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    ईरान
    उर्वशी रौतेला
    हिजाब विवाद

    ताज़ा खबरें

    कियारा ही नहीं, इन अभिनेत्रियों का लुक भी बना सुर्खियां कियारा आडवाणी
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: पहला टेस्ट हुआ ड्रॉ, मैच में बने ये रिकॉर्ड जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    सुबह खाली पेट गुड़ का गुनगुना पानी पीने से मिलते हैं ये 5 प्रमुख फायदे खान-पान
    'मैडम सर' विवाद: शिल्पा शिंदे और गुल्की जोशी में क्यों है झगड़ा? जानिए पूरा मामला टीवी शो

    ईरान

    अलविदा 2022: यूक्रेन युद्ध से चीन में प्रदर्शन तक, वैश्विक जगत की 5 सबसे बड़ी घटनाएं यूक्रेन युद्ध
    ईरान: प्रदर्शन करने पर 11 लोगों को मिला मृत्युदंड, कई और की संभावना- रिपोर्ट महिलाओं के खिलाफ अपराध
    ऑस्कर विजेता फिल्म की अभिनेत्री तारानेह अलीदूस्ती कौन हैं, जिन्हें ईरान में किया गया गिरफ्तार? हिजाब विवाद
    'दुनिया के सबसे छोटे इंसान' अफशीन मात्र 2 फुट 1 इंच के, जानिए कैसी है जिंदगी गिनीज बुक

    उर्वशी रौतेला

    उर्वशी रौतेला ने फिल्म में तीन मिनट के गाने के लिए 2 करोड़ रुपये लिए- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    क्या ऋषभ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचीं उर्वशी रौतेला? सामने आई तस्वीर ऋषभ पंत
    ऋषभ पंत के सड़क हादसे के बाद उर्वशी रौतेला का इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल बॉलीवुड समाचार
    क्या उर्वशी रौतेला ने नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट के लिए चार्ज किए 15 करोड़ रुपये? नेटफ्लिक्स

    हिजाब विवाद

    हिजाब विवाद: परीक्षा में बैठने के लिए छात्राएं पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, CJI करेंगे विचार सुप्रीम कोर्ट
    अलविदा 2022: हिजाब से लेकर नुपुर शर्मा तक, साल के 5 सबसे बड़े विवाद नुपुर शर्मा
    कर्नाटक: मुस्लिम जोड़े को 'कांतारा' फिल्म देखने से रोका गया, मारपीट हुई कर्नाटक
    कर्नाटकः सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज में बुर्का पहनकर डांस करने पर 4 छात्र निलंबित कर्नाटक

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023