उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति ने दूसरी पत्नी पर लुटाया प्यार- तुम मेरा घर बन गईं
क्या है खबर?
अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर से तलाक के 2 साल बाद उनके पूर्व पति मोहसिन अख्तर ने इसी साल जून में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की थी। निधा भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद अब उन्होंने अपनी शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ मोहसिन ने अपनी नई दुल्हन के लिए एक बेहद रोमांटिक और भावुक नोट लिखा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्यार का इजहार
शुक्रिया मेरी मोहब्बत बनने के लिए- मोहसिन
मोहसिन ने इंस्टाग्राम पर निधा के साथ अपने निकाह कह तस्वीरें साझा कर लिखा, "तुम सिर्फ मेरी पत्नी नहीं बनीं, बल्कि मेरा घर, मेरा सुकून और मेरे हर दिन का सबसे खूबसूरत हिस्सा बन गईं। मैं ईश्वर का आभारी हूं कि उन्होंने तुम्हें मेरी जिंदगी में भेजा। मैं वादा करता हूं कि हमारी इस यात्रा के हर मोड़ पर तुम्हारा ख्याल रखूंगा, साथ निभाऊंगा और प्यार करूंगा। मेरी मोहब्बत बनने के लिए शुक्रिया, मैं हमेशा तुम्हारा शुक्रगुजार रहूंगा।"
पहली शादी
उर्मिला मातोंडकर से हुई थी मोहसिन की पहली शादी
मोहसिन की पहली शादी 4 फरवरी, 2016 को उर्मिला मातोंडकर से हुई थी। कश्मीर के बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन, उर्मिला से 10 साल छोटे हैं।
दोनों की पहली मुलाकात 2014 में मनीष मल्होत्रा की भांजी की शादी में हुई थी। शादी के बाद दोनों ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेका और निकाह भी किया।
हालांकि, 2024 में शादी में अनबन की खबरें आईं और सितंबर. 2024 में उर्मिला ने मुंबई कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी।