उर्मिला मातोंडकर से तलाक के बाद मोहसिन अख्तर ने किया दूसरा निकाह, देखें तस्वीरें
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति और व्यवसायी-मॉडल मोहसिन अख्तर ने दूसरी बार अपना घर बसा लिया है। इस बात का ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद किया और शादी की तस्वीरें भी साझा की हैं। मोहसिन ने बताया कि उन्होंने निधा भट्ट से दूसरी शादी रचा ली है। साथ ही शादी की खूब सारी तस्वीरों और अपनी जिंदगी में प्यार को दोबारा पाने के लिए एक भावपूर्ण संदेश भी फैंस के साथ साझा किया है।
आभार
मोहसिन अख्तर ने दूसरी शादी की तस्वीरें साझा कीं
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन दिया, 'साफ नीयत, सच्चा प्यार और सब्र और शुक्र से भरा दिल। अपनी आत्मा को पवित्र रखो, रास्ते में खुद को संभालो और भरोसा रखो कि अल्लाह का तरीका हमेशा बेहतर होता है। मेरी प्यारी पत्नी @nidhab_, उन्होंने मुझे ईमानदारी का तोहफा दिया और मुझे आशीर्वाद दिया। तुम मेरी जिंदगी में रोशनी लाई। इसलिए, मेरा प्यार, तुम्हारा शुक्रिया मौजी दुनिया की दूसरी तरफ रहकर मेरा ध्यान रखने के लिए।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#UrmilaMatondkar's ex-husband, Mohsin Akhtar marries Nidhaa Bhatt two years after divorce .
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) June 15, 2026
Urmila Matondkar's ex-husband, Mohsin Akhtar, has entered a new phase in his life by giving love another chance. Nearly two years after separation from actress Urmila Matondkar, the… pic.twitter.com/hSkP4Qj9ul
शादी
8 साल तक रिश्ते में थे उर्मिला और मोहसिन
निधा से शादी करने से पहले, मोहसिन की पहली शादी फरवरी, 2016 में उर्मिला से हुई थी। दोनों ने एक निजी समारोह में शादी की थी और दोनों के बीच 10 साल की उम्र के फासले ने खूब ध्यान खींचा था। 2024 में, दोनों के बीच अनबन की खबरें आईं और एक सूत्र ने बताया कि अभिनेत्री ने मुंबई में तलाक की अर्जी दी है। नतीजन, दोनों की 8 साल की शादी खत्म हो गई और वह अलग हो गए।