Page Loader
क्या आप जानते हैं 'छम्मा-छम्मा' के लिए उर्मिला मातोंडकर ने पहने थे 15 किलो के गहने?
'छम्मा छम्मा' के लिए उर्मिला मातोंडकर ने पहने थे इतने किलो के गहने (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@urmilamatondkarofficial)

क्या आप जानते हैं 'छम्मा-छम्मा' के लिए उर्मिला मातोंडकर ने पहने थे 15 किलो के गहने?

Feb 04, 2025
11:07 am

क्या है खबर?

'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर आज (4 फरवरी) अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। वह 1990 के दशक की सबसे सफल बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। उन्हें डांस के लिए खूब लोकप्रियता मिली। उर्मिला का आइटम सॉन्ग 'छम्मा छम्मा' काफी हिट हुआ था, लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने के लिए उर्मिला ने 15 किलो के गहने पहने थे।

गाना

अलका याग्निक ने लगाए थे सुर

उर्मिला ने 'छम्मा छम्मा' गाने में बंजारन के लुक में खुद को ढालने के लिए 15 किलो की भारी-भरकम ज्वैलरी पहनी थी। भारी आभूषण पहनने के कारण उनके शरीर पर खरोंच आ गए थे। 'छम्मा छम्मा' 1998 में आई फिल्म 'चाइना गेट' का गाना है, जिसमें उर्मिला ने जबरदस्त डांस किया था। गाने को अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी। गीतकार समीर अंजान ने गाने के बोल लिखे थे, वहीं अनु मलिक ने इस गाने को कंपोज किया था।

डांस

इन आइटम सॉन्ग में भी दिख चुकी हैं उर्मिला 

1995 में रिलीज हुई फिल्म 'रंगीला' में उर्मिला के अभिनय को सराहना मिली थी। वह अपने करियर में कई लोकप्रिय डांस नंबर में भी नजर आ चुकी हैं। 'कम्बख्त इश्क' (प्यार तूने क्या किया), 'आ ही जाइए' (लज्जा) और 'मुझे प्यार हुआ' (जुदाई) जैसे कई हिट डांस नंबर में उर्मिला का जलवा देखने को मिला है। आखिरी बार उन्हें 2018 में रिलीज हुई इरफान खान की फिल्म 'ब्लैकमेल' में एक स्पेशल डांस नंबर 'बेवफा ब्यूटी' में देखा गया था।