NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: 'कैप्टन मिलर' से 'तेरे इश्क में' तक, धनुष की इन फिल्मों का है इंतजार
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: 'कैप्टन मिलर' से 'तेरे इश्क में' तक, धनुष की इन फिल्मों का है इंतजार
    धनुष की आने वाली हैं एक से बढ़कर एक ये फिल्में

    जन्मदिन विशेष: 'कैप्टन मिलर' से 'तेरे इश्क में' तक, धनुष की इन फिल्मों का है इंतजार

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 28, 2023
    07:45 am

    क्या है खबर?

    धनुष उन कलाकारों में शुमार नहीं हैं, जिनकी लोकप्रियता महज दक्षिण भारतीय सिनेमा तक सीमित हो। उनकी लोकप्रियता हिंदी पट्टी में भी खूब है। अब 'द ग्रे मैन' जैसी अंग्रेजी फिल्म भी उनकी फिल्मावली से जुड़ चुकी है।

    धनुष आज यानी 28 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    इस खास मौके पर आइए नजर डालते हैं उनकी उन फिल्मों पर, जिनमें धनुष अपने अभिनय से दर्शकों को अपना मुरीद बनाने के लिए तैयार हैं।

    #1

    'कैप्टन मिलर'

    धनुष के प्रशंसक उनकी फिल्म 'कैप्टन मिलर' की राह लंबे समय से देख रहे हैं। फिल्म के पहले पोस्टर में धनुष के अवतार ने प्रशंसकों की बेताबी और बढ़ा दी थी।

    चर्चा है कि वह इस फिल्म में एक सैनिक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में धनुष जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे।

    इसमें वह 3 अलग-अलग लुक में नजर आने वाले हैं। फिल्म में मिलर के अलावा धनुष के 2 और नाम होंगे।

    #2

    'तेरे इश्क में'

    धनुष इस फिल्म से बॉलीवुड में लौट रहे हैं। आखिरी बार उन्हें हिंदी फिल्म 'अतरंगी रे' में देखा गया था, जिसमें अपने जोरदार अभिनय से उन्होंने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। अब वह फिल्म 'तेरे इश्क में' लेकर आ रहे हैं।

    इसका निर्देशन आनंद राय कर रहे हैं, जिनकी फिल्म 'रांझणा' से धनुष ने बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू की थी। यह एक प्रेम कहानी होगी, जिसे हिमांशु शर्मा ने लिखा है। एआर रहमान फिल्म को संगीत देंगे।

    #3

    'D50'

    इसी महीने की शुरुआत में धनुष ने अपनी अन्य फिल्म 'D50' की घोषणा की थी। उन्होंने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर इसकी शूटिंग शुरू करने की जानकारी दी थी। पोस्टर में धनुष का एक अलग ही अवतार नजर आ रहा था।

    यह फिल्म धनुष के लिए भी बेहद खास है, क्योंकि इसमें वह न सिर्फ अभिनय करते दिखेंगे, बल्कि इसके निर्माता, निर्देशक और लेखक भी धनुष ही हैं।

    फिलहाल इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है।

    #4

    'D51'

    धनुष के जन्मदिन से एक दिन पहले यानी 27 जुलाई को उनकी इस फिल्म की घोषणा हुई है। यह उनकी 51वीं फिल्म होगी, जो हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी।

    इस पैन इंडिया फिल्म के लिए धनुष ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक शेखर कम्मुला से हाथ मिलाए हैं। दोनों पहली बार किसी फिल्म के लिए साथ आए हैं।

    सुनील नारंग और पुस्कुर राम मोहन राव 'D51' के प्रोडक्शन का काम संभाल रहे हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    धनुष ने भले ही 'रांझणा' से बॉलीवुड में कदम रखा हो, लेकिन गाने 'व्हाई दिस कोलावेरी डी' से वह पहले ही देशभर में लोकप्रिय हो गए थे। यह गाना धनुष ने गाया था। उस वक्त यह गाना भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    धनुष
    बॉलीवुड समाचार
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर  टाटा मोटर्स
    INDIA गठबंधन में शामिल पार्टियों ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, विशेष सत्र की मांग की नरेंद्र मोदी
    ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में 7 प्रतिशत की गिरावट हुई दर्ज, क्या है इसकी वजह? ओला इलेक्ट्रिक
    टाटा कारों पर मिल रही 1.4 लाख रुपये तक की छूट, जानिए मॉडलवार ऑफर  टाटा मोटर्स

    धनुष

    अक्षय कुमार इस तरह खत्म करेंगे अपनी सात फिल्मों पर काम, जानिए उनकी योजना अक्षय कुमार
    साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ये पांच कलाकार कर चुके हैं हॉलीवुड में काम हॉलीवुड समाचार
    अभिनेता धनुष और विजकांत के घर बम की सूचना से मचा हड़कंप, फर्जी निकली कॉल्स बॉलीवुड समाचार
    'एवेंजर्स एंडगेम' के डायरेक्टर्स ने किया धनुष को साइन, क्रिस इवांस के साथ आएंगे नजर हॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'जवान' से जुड़े सुपरस्टार थलापति विजय, शाहरुख खान के साथ करेंगे धमाकेदार एक्शन  जवान फिल्म
    'वीरे दी वेडिंग' के सीक्वल पर लगी मुहर, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग  करीना कपूर
    कल्कि कोचलिन ने बताया, गोरे रंग के कारण उनसे ड्रग्स मांगते थे लोग कल्कि कोचलिन
    रोहित शेट्टी ने 'सिंघम अगेन' को लेकर जारी किया बयान, जल्द होगी आधिकारिक स्टारकास्ट की घोषणा रोहित शेट्टी

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    जयम रवि ने किया नई पैन इंडिया फिल्म 'जिनी' का ऐलान, मुख्य भूमिका में 3 अभिनेत्रियां आगामी फिल्में
    फिल्म 'सालार' का टीजर रिलीज, प्रभास के धांसू अवतार ने उड़ाए होश प्रभास
    शनाया कपूर चलीं साउथ, पैन इंडिया फिल्म से शानदार शुरुआत; मिला सुपरस्टार मोहनलाल का साथ शनाया कपूर
    'प्रोजेक्ट K' ने रचा इतिहास, बनी 'सैन डिएगो कॉमिक-कॉन' में लॉन्च होने वाली पहली भारतीय फिल्म प्रभास

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: 'अंबरसरिया' से लेकर 'रुपैया' तक, सोना मोहपात्रा को इन गानों ने बनाया स्टार बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: शेन वॉटसन के प्रमुख रिकॉर्ड्स और आंकड़ों पर एक नजर  शेन वॉटसन
    जन्मदिन विशेष: मुकेश खन्ना ने शक्तिमान समेत इन किरदारों से जमाई थी टीवी पर अपनी धाक मुकेश खन्ना
    जन्मदिन विशेष: एसएस राजामौली की 'मगधीरा' से स्टार बनीं काजल अग्रवाल, देखें उनकी ये बेहतरीन फिल्में काजल अग्रवाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025