NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'पुष्पा 2' से 'आदिपुरुष' तक, आ रहीं साउथ की ये फिल्में; हिंदी में भी होंगी रिलीज
    मनोरंजन

    'पुष्पा 2' से 'आदिपुरुष' तक, आ रहीं साउथ की ये फिल्में; हिंदी में भी होंगी रिलीज

    'पुष्पा 2' से 'आदिपुरुष' तक, आ रहीं साउथ की ये फिल्में; हिंदी में भी होंगी रिलीज
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 21, 2023, 09:26 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'पुष्पा 2' से 'आदिपुरुष' तक, आ रहीं साउथ की ये फिल्में; हिंदी में भी होंगी रिलीज
    साउथ की इन बड़ी फिल्मों का दर्शकों को इंतजार, हिंदी में भी होंगी रिलीज

    पिछले साल साउथ की फिल्मों का दुनियाभर में बोलबाला रहा। दक्षिण भारतीय फिल्माें की लोकप्रियता के चलते बॉलीवुड फिल्मों की चमक भी फीकी पड़ गई। अब एक बार फिर दक्षिण भारतीय सिनेमा की एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों का इंतजार हिंदी भाषी दर्शकों को भी है, क्योंकि ये फिल्में हिंदी में भी रिलीज होने वाली हैं। आइए जानते हैं इस साल साउथ की कौन सी बड़ी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं।

    'पुष्पा 2'

    'पुष्पा 2' की राह दर्शक बड़ी बेसब्री से देख रहे हैं क्योंकि इसके पहले भाग 'पुष्पा: द राइज' ने भी दर्शकों से खूब प्यार बटोरा था। फिल्म के जरिए पहली बार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिली। फिल्म की कहानी चंदन लकड़ियों की तस्करी पर आधारित है। 'पुष्पा 2' से अल्लू की पहली झलक उनके जन्मदिन पर यानी 8 अप्रैल को सामने आने वाली है। यह फिल्म इस साल के अंत तक दर्शकों के बीच आएगी।

    'आदिपुरुष'

    फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास के साथ कृति सैनन और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। इसके निर्देशन की कमान ओम राउत ने संभाली है। फिल्म में जहां प्रभास ने भगवान श्रीराम का किरदार निभाया है, वहीं सैफ इसमें रावण की भूमिका में हैं। दूसरी तरफ कृति फिल्म में माता सीता की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह 16 जून, 2023 को कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है।

    'सालार'

    साउथ की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में प्रभास की फिल्म 'सालार' भी शामिल है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास की जोड़ी श्रुति हासन के साथ बनी है। 'सालार' एक एक्शन फिल्म है, जिसे कन्नड़ और तेलुगु में एकसाथ शूट किया गया है। फिल्म हिंदी, तमिल और मलयालम में भी रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि यह 'KGF' फ्रेंचाइजी से भी बड़ी होगी। फिल्म इस साल 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    'RC15'

    साउथ की आगामी चर्चित फिल्मों में RC15 भी शामिल है। एस शंकर इसका निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म इसलिए खास है, क्याेंकि इसके हीरो राम चरण हैं, जो 'RRR' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं। फिल्म में उनकी जोड़ी अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ बनी है। यह कियारा की पहली पैन इंडिया फिल्म है और वह इससे जुड़कर अपनी खुशी भी जाहिर कर चुकी हैं। यह एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसकी रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है।

    'जेलर'

    रजनीकांत इस फिल्म के हीरो हैं और नेल्सन दिलीप इसके निर्देशक हैं। यह रजनीकांत की 169वीं फिल्म है। इस फिल्म के जरिए कन्नड़ अभिनेता शिव राजकुमार तमिल सिनेमा में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। इसमें 72 साल के रजनीकांत को एक्शन और कॉमेडी करते हुए देखना रोमांचक करने वाला है। फिल्म 14 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी।

    'पोन्नियिन सेल्वन 2'

    अगर आपने दिग्गज निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' देखी होगी तो आप बेशक इसके दूसरे भाग को लेकर बेसब्र होंगे। 500 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी ये फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास 'पोन्नियिन सेल्वन' पर आधारित है। फिल्म के पहले भाग को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब सराहा। अब इसके दूसरे भाग का इंतजार है। फिल्म में फिर ऐश्वर्या राय बच्चन की वापसी होगी। यह इस साल 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

    'इंडियन 2'

    यह 1996 में आई एक्शन फिल्म 'इंडियन' का दूसरा भाग है। पहले भाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को दिखाया गया था। दूसरे भाग की कहानी को लेकर तो कोई खुलासा नहीं हुआ, लेकिन फिल्म से कमल हासन का लुक सामने आ चुका है। दूसरे भाग का निर्देशन भी एस शंकर ने किया है। फिल्म में काजल अग्रवाल और गुलशन ग्रोवर भी अहम भूमिका में हैं। यह तमिल फिल्म अक्टूबर, 2023 में एकसाथ कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    पुष्पा 2
    आदिपुरुष फिल्म
    सालार फिल्म
    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    पुष्पा 2

    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का हिस्सा बनेगा एक बॉलीवुड सुपरस्टार अल्लू अर्जुन
    अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा 2' के लिए मांगे 150 करोड़ रुपये, मिलेगी इतनी फीस अल्लू अर्जुन
    अल्लू अर्जुन ने दी पत्नी स्नेहा रेड्डी को 12वीं सालगिरह की शुभकामनाएं, साझा की खूबसूरत तस्वीर अल्लू अर्जुन
    क्या सामंथा रुथ प्रभु ने ठुकराया 'पुष्पा 2' के खास गाने का प्रस्ताव? सामने आई सच्चाई सामंथा रुथ प्रभु

    आदिपुरुष फिल्म

    प्रभास और कृति सैनन की सगाई वाली खबरों को अभिनेता की टीम ने बताया अफवाह प्रभास
    'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की अगली पैन इंडिया फिल्म में प्रभास की एंट्री प्रभास
    'आदिपुरुष' विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सेंसर बोर्ड से मांगा जवाब, जानिए क्या है पूरा मसला प्रभास
    थलापति विजय की 'वारिसु' का ट्रेलर जारी, हिंदी में भी रिलीज होगी फिल्म थलापति विजय

    सालार फिल्म

    प्रभास की फिल्म 'सालार' में नजर आ सकते हैं 'KGF' अभिनेता यश- रिपोर्ट  प्रभास
    प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट K' ने रिलीज से पहले ही मारा बड़ा हाथ प्रभास
    प्रभास की 'सालार' 'KGF' फ्रेंचाइजी से होगी बड़ी, मेकर्स ने किया दावा प्रभास
    अगले साल 28 सितंबर को रिलीज होगी प्रभास की फिल्म 'सालार' बॉलीवुड समाचार

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    'सोरारई पोटरु' का हिंदी संस्करण इस दिन सिनेमाघरों में होगा रिलीज, अक्षय कुमार निभाएंगे अहम किरदार अक्षय कुमार
    एआर मुरुगादॉस की '16 अगस्त, 1947' का ट्रेलर जारी, हिंदी समेत इन भाषाओं में होगी रिलीज  बॉलीवुड समाचार
    कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार को हिंदुत्व पर विवादित ट्वीट करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार  कन्नड़ सिनेमा
    'दसरा': कीर्ति सुरेश ने शूटिंग के आखिरी दिन फिल्म क्रू को बांटे सोने के सिक्के  बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023