दिग्गज अभिनेता उत्तम कुमार की नई मूर्ति पर विवाद, खराब बनावट पर उठे सवाल
बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता उत्तम कुमार की 47वीं पुण्यतिथि पर कोलकाता के केओराटोला श्मशान घाट पर उनकी एक नई मूर्ति लगाई गई, जिसका अनावरण खुद मुख्यमंत्री ने किया था, लेकिन फाइबरग्लास से बनी ये मूर्ति अब बड़े विवाद में फंस गई है। फैंस और कलाकारों का कहना है कि ये मूर्ति उत्तम कुमार जैसी बिल्कुल नहीं लगती। इसकी खराब बनावट से निराश होकर सोशल मीडिया पर लोग इसे जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
कलाकारों ने मूर्ति के टेंडर पर उठाया सवाल
मूर्तिकार सनातन दिंडा ने इस खराब मूर्ति के लिए जल्दबाजी में टेंडर देने, कलाकारों को कम पैसे मिलने और सही हुनरमंदों को न चुनने को जिम्मेदार माना है। उनका कहना है कि इससे बंगाल की कला बदनाम हो रही है, वहीं कलाकार चंदन सेन ने इसे उत्तम कुमार का बड़ा अपमान बताते हुए मूर्ति को तुरंत हटाने की मांग की है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या हमारे महान कलाकारों को ऐसी श्रद्धांजलि मिलनी चाहिए।