NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फरहान अख्तर ने मां की फिल्म से शुरू किया था काम, जानिए उनसे जुड़ीं रोचक बातें
    अगली खबर
    फरहान अख्तर ने मां की फिल्म से शुरू किया था काम, जानिए उनसे जुड़ीं रोचक बातें
    फरहान अख्तर से जुड़ीं अनसुनी बातें

    फरहान अख्तर ने मां की फिल्म से शुरू किया था काम, जानिए उनसे जुड़ीं रोचक बातें

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 09, 2024
    07:31 am

    क्या है खबर?

    फरहान अख्तर ने बॉलीवुड में न सिर्फ अपने अभिनय, बल्कि अपनी गायकी और शानदार निर्देशन के जरिए भी दर्शकों के दिलाें में एक खास जगह बनाई है।

    फरहान आज यानी 9 जनवरी को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के बेटे फरहान की फिल्में तो आपने कई देखी होंगी और उनके गाने भी खूब सुने होंगे, लेकिन उनसे जुड़ीं कई बातों से शायद आप वाकिफ न हों।

    आइए फरहान से जुड़ीं कुछ अनसुनी बातें जानें।

    #1

    सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं फरहान

    फरहान ने अपने करियर की शुरुआत दिग्गज निर्देशक यश चोपड़ा की 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'लम्हे' में सहायक निर्देशक के तौर पर की थीक।

    इस फिल्म की लेखक थीं फरहान की मां और लेखक जावेद की पहली पत्नी हनी ईरानी। इसे यश की बेहतरीन फिल्मों में शुमार किया जाता है।

    'लम्हे' के बाद फरहान ने निर्देशक पंकज पराशर के साथ 1997 मेंलय पुत्र' में सहायक निर्देशक के तौ फिल्म 'हिमार पर भी काम किया।

    #2

    मां ने दी थी धमकी

    फरहान हर वक्त बस फिल्में ही देखा करते थे। उनकी इस आदत से उनकी मांक बड़ी परेशान हो गई थीं।

    खुद फरहान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां ने इस चक्कर में उन्हें घर से निकालने की धमकी दे डाली थी।

    फरहान अपनी मां से बहुत डरते थे। उनकी इस धमकी के बाद वह गंभीर हुए। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'दिल चाहता है' की कहानी लिखी और पहली ही फिल्म से छा गए।

    #3

    गीतकार ही नहीं 'सुरों के शहजादे' भी हैं फरहान

    फरहान को गीत और उसकी समझ विरासत में मिली है। उनके पिता जावेद से लेकर उनके दादा जां निसार अख्तर भी मशहूर शायर, गीतकार और कवि थे।

    जां निसार से पहले की तीन पीढ़ियां भी उर्दू शायरी और लेखन में बड़ा नाम रही हैं।

    फरहान ने इंडस्ट्री में पैर जमाने के बाद फिल्म 'रॉक ऑन' से खुद को गायक के तौर पर पेश किया था। उन्होंने गुरिंदर चड्ढा की हॉलीवुड फिल्म 'ब्राइड एंड प्रिज्युडिस' के लिए भी गीत लिखे थे।

    #4

    50 बार देख ली शो, लेकिन पसंद नहीं आई

    जब भी हिंदी सिनेमा की महान फिल्मों की बात होती है तो 'शोले' का जिक्र जरूर होता है। इसकी गिनती भारतीय सिनेमा की कालजयी फिल्मों में होती है।

    फरहान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शोले' 50 बार देखी, लेकिन उन्हें यह पसंद नहीं आई। वह इससे प्रभावित नहीं हुए थे। उनका कहना था कि उन्हें अमिताभ की 'शोले' से अच्छी उनकी फिल्म 'दीवार' लगी थी।

    जानकारी

    जीते 2 राष्ट्रीय पुरस्कार

    फरहान की फिल्म 'दिल चाहता है' ने फिल्मफेयर पुरस्कार के साथ-साथ एक राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम किया था। इसके बाद 'रॉक ऑन' के लिए उन्होंने फिर फिल्मफेयर और राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। फरहान को फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के लिए भी फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फरहान अख़्तर
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025

    फरहान अख़्तर

    फरहान अख्तर की फिल्म में सैनिक की भूमिका निभाएंगे इमरान हाशमी बॉलीवुड समाचार
    इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहते हैं फरहान अख्तर, जानिए उनकी फिटनेस का राज लाइफस्टाइल
    फरहान अख्तर-रितेश सिधवानी पर लगा श्रमिकों का वेतन नहीं देने का आरोप बॉलीवुड समाचार
    कुणाल खेमू बने निर्देशक, किया पहली फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' का ऐलान बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    जाह्नवी कपूर पहुंचीं तिरुपति बालाजी मंदिर, बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी रहे मौजूद; वीडियो वायरल जाह्नवी कपूर
    गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2024 का जल्द होगा आगाज, भारत में कब और कहां देख सकेंगे आप? गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    मानव कौल ने पहली फिल्म के बाद लिया था 13 साल का ब्रेक, बताया कारण मानव कौल
    शाहिद कपूर की 'उड़ता पंजाब' को आज न मिलता इंडस्ट्री का समर्थन, निर्देशक ने किया दावा मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष

    'डिस्को किंग' बप्पी लहरी क्यों पहनते थे इतना सोना? ट्रेडमार्क था उनका लुक बप्पी लहरी
    जन्मदिन विशेष: प्रतीक बब्बर जैसी शानदार बॉडी पाने के लिए जानिए उनका वर्कआउट और डाइट प्लान प्रतीक बब्बर
    यामी गौतम ने तय किया छोटे से बड़े पर्दे तक का सफर, देखिए उनकी शानदार फिल्में  यामी गौतम
    फवाद खान ने बॉलीवुड में भी लूटी वाहवाही, बने थे फिल्मफेयर जीतने वाले पहले पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025