'उड़ता तीर' रिव्यू: आयुष्मान-सारा की फिल्म दर्शकों को रास आई या नहीं? आ गया फैसला
क्या है खबर?
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' सिनेमाघरों में आ चुकी है। धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित यह एक जासूसी कॉमेडी-ड्रामा है, जो अपने ट्रेलर रिलीज के बाद से ही चर्चा बटोर रही थी। फिल्म में आयुष्मान पाकिस्तानी जासूस के किरदार में हैं। हालांकि, भारत आने के बाद वह अपनी याददाश्त खो बैठते हैं और देशभक्ति के रंग में रंग जाते हैं। उनकी यह कॉमेडी-ड्रामा दर्शकों को कितनी रास आ रही है, इस पर फैसला आ गया है।
अभिनय
आयुष्मान का अभिनय तारीफ के काबिल
'उड़ता तीर' देखने के बाद एक यूजर ने इसे कॉमेडी से भरपूर मनोरंजक फिल्म बताया है। आयुष्मान के अभिनय की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि अभिनेता तारीफ के हकदार हैं।
हमेशा गंभीर किरदार निभाने वाले राहुल बोस भी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतते दिखे। यूजर ने उनके साथ-साथ दिवंगत अभिनेता मुकुल देव को भी जमकर सराहा है।
एक यूजर ने फिल्म की तुलना 'दृश्यम' और 'धुरंधर 2' से की और क्लाइमैक्स को शानदार बताया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रतिक्रिया
A spy from the enemy nation who’s lost his memory but is still a true patriot towards his country, not knowing which country he really belongs to makes up for an interesting premise in the first place.#UdtaTeer is filled with quirky humour and smart writing that keeps the… pic.twitter.com/8svdGf3C91
— Darshan Barot (@darshanbarot21) October 23, 2026
निर्देशन
फिल्म की कॉमेडी और डायलॉग हैं जबरदस्त
एक यूजर का कहना है कि 'उड़ता तीर' पैसा वसूल राइड होने का वादा करती है जो रॉ एनर्जी, पावर-पैक्ड मोमेंट्स, अनप्रेडिक्टेबल ट्विस्ट और अनस्टॉपेबल एंटरटेनमेंट से भरी है।
फिल्म के निर्देशन और स्क्रीन प्ले से लोग संतुष्ट दिख रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म आखिर तक बांधकर रखती है और इसके डायलॉग काफी मजेदार हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'जासूसी, झूठ और नॉन-स्टॉप हंसी का तड़का- उड़ता तीर कॉमेडी की मिसाइलें दागने के लिए तैयार है ।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
🔥#UdtaTeer - A COMEDY CIRCUS with SPY- LEVEL MADNESS AND FUN ! 😂
— Manoz Kumar (@ManozTalks) October 23, 2026
Some films Entertain you , some SURPRISE you , but #UdtaTeer promises to be a Complete Paisa Vasool Ride Packed with RAW ENERGY , POWER-PACKED Moments , Unpredictable TWISTS , and Unstoppable ENTERTAINMENT .…
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए एक अन्य प्रतिक्रिया
Udta Teer is a refreshing spy comedy that blends clever humour with an unpredictable narrative.
— The Cinéprism (@TheCineprism) October 23, 2026
The laughs land, the storytelling keeps you hooked, and the climax delivers a terrific payoff. A thoroughly enjoyable entertainer. #UdtaTeer pic.twitter.com/4iz9ftJG6Q
निराशा
कुछ दर्शकों को खटकी फिल्म की कहानी
तारीफ के बीच कुछ ऐसे दर्शक भी हैं, जिन्हें फिल्म की कहानी खास लुभा नहीं पाई।
एक यूजर ने लिखा, 'निराशाजनक थिएटर एक्सपीरियंस। आयुष्मान ने लगता है कोविड के बाद अपना टच खो दिया है। एक और फ्लॉप लोड हो रहा है। फिल्म में कुछ फनी मोमेंट्स और गैग्स हैं, लेकिन यह सोशल मीडिया पर हाइप के आसपास भी नहीं है।'
एक यूजर ने कहा कि फिल्म औसत दर्जे का प्रदर्शन करती है। इसे एक बार देखा जा सकता है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रतिक्रिया
🚨 #UdtaTeerReview: A MISFIRE THAT FAILS TO HIT THE TARGET! 🎬❌
— Random Cine Mood (@RandomCineMood) October 23, 2026
Rating: ⭐️🌟
A DISAPPOINTING THEATRICAL EXPERIENCE! 👎#AyushmannKhurrana seems to have LOST HIS TOUCH Post-COVID! 💔 Another FLOP loading!
The Film has a few Funny moments and gags, but it’s NOWHERE near the… pic.twitter.com/1pucmUMza6