'उड़ता तीर' का मजेदार ट्रेलर जारी, आयुष्मान खुराना और सारा लेकर आए अनोखी कहानी
क्या है खबर?
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' का ट्रेलर जारी हो गया है। धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित, यह एक हाई-एनर्जी स्पाई-कॉमेडी है जिसका निर्देशन आकाश ए कौशिक ने किया है। कुछ दिन पहले निर्माताओं ने फिल्म का मजेदार पोस्टर जारी किया था, जिसमें आयुष्मान, भारत और पाकिस्तान के मील के पत्थरों के बीच आराम करते दिख थे। अब फिल्म का ट्रेलर दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ाने आ गया है।
ट्रेलर
पाकिस्तानी जासूस से हिंदुस्तानी देशभक्त बने आयुष्मान
ट्रेलर की शुरुआत आयुष्माने के किरदार से होती है, जो पाकिस्तानी जासूस बनकर भारत आता है। लेकिन यहां एक हादसे में उसकी याददाश्त चली जाती है और वह खुद को हिंदुस्तानी देशभक्त समझ बैठता है।
यहीं से कहानी में रोमांचक मोड़ आने शुरू होते हैं, जो हंसाने को मजबूर करते हैं।
फिल्म में राम कपूर, गुलशन ग्रोवर, राहुल बोस, गौरव गेरा और दिवंगत अभिनेता मुकुल देव भी मौजूद हैं।
'उड़ता तीर' 9 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
AYUSHMANN KHURRANA - SARA ALI KHAN: 'UDTA TEER' TRAILER OUT NOW – 9 OCT 2026 RELEASE... Looks like a fun family entertainer packed with comedy, chaos, and action.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 23, 2026
Dharma Productions and Sikhya Entertainment have unveiled the trailer of #UdtaTeer, which is slated for a theatrical… pic.twitter.com/T5T2A7fjBy