LOADING...
अमोल पराशर की 'ग्राम्य चिकित्सालय' का लौट रहा दूसरा सीजन, रिलीज तारीख का ऐलान
'ग्राम्य चिकित्सालय' के दूसरे सीजन का ऐलान

अमोल पराशर की 'ग्राम्य चिकित्सालय' का लौट रहा दूसरा सीजन, रिलीज तारीख का ऐलान

Jun 04, 2026
02:19 pm

क्या है खबर?

द वायरल फीवर (TVF) ने 'ग्राम्य चिकित्सालय' का पहला सीजन 2025 में रिलीज किया था। सीरीज में अमोल पराशर और आकांक्षा रंजन मुख्य किरदार में हैं। IMDb पर इसे 7.1 की रेटिंग से नवाजा गया है। अब निर्माताओं ने सीरीज के दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है। साथ में धमाकेदार पोस्टर भी जारी किया है। 'ग्राम्य चिकित्सालय' का निर्माण दीपक कुमार मिश्रा और अरुणभ कुमार ने मिलकर किया है, जिन्हें 'पंचायत' जैसी सीरीज के लिए जाना जाता है।

रिलीज

जानिए कब और कहां आएगा 'ग्राम्य चिकित्सालय' सीजन 2

TVF ने 'ग्राम्य चिकित्सालय' के दूसरे सीजन का पहला लुक पोस्टर जारी किया है। इस बार सितारों की टोली में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी शामिल हैं, जो एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते दिखेंगे। विनय पाठक, आनंदेश्वर द्विवेदी और आकाश मखीजा अपने पुराने किरदारों में वापसी करेंगे। सीरीज का प्रीमियर 23 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। पहले सीजन की कहानी गांव में चिकित्सा व्यवस्था को सुधारने और ग्रामीणों का भरोसा जीतने के इर्द-गिर्द बुनी गई थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

Advertisement