NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / TVF के संस्थापक अरुणभ कुमार यौन शोषण मामले में बरी, कोर्ट ने दी यह दलील
    मनोरंजन

    TVF के संस्थापक अरुणभ कुमार यौन शोषण मामले में बरी, कोर्ट ने दी यह दलील

    TVF के संस्थापक अरुणभ कुमार यौन शोषण मामले में बरी, कोर्ट ने दी यह दलील
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 28, 2022, 03:01 pm 1 मिनट में पढ़ें
    TVF के संस्थापक अरुणभ कुमार यौन शोषण मामले में बरी, कोर्ट ने दी यह दलील
    यौन शोषण मामले में अरुणभ कुमार बरी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@arunabhkumar)

    द वायरल फीवर (TVF) के संस्थापक और पूर्व CEO अरुणभ कुमार के लिए राहत की खबर आई है। अरुणभ को 2017 में दर्ज हुए यौन शोषण के मामले में बरी कर दिया गया है। उनके खिलाफ वर्सोवा पुलिस थाने में यह मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा अरुणभ के खिलाफ एक अन्य मामला भी दर्ज हुआ था। इसके बाद उन्होंने TVF के CEO पद से इस्तीफा दे दिया था।

    FIR में देरी का वजह साफ नहीं- कोर्ट

    इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने अरुणभ को मामले से बरी कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि शिकायतकर्ता की तरफ से FIR दर्ज कराने में देरी का कोई ठोस कारण नहीं बताया गया है। इसके अलावा अरुणभ के खिलाफ सारे गवाह एक ही इंडस्ट्री से हैं, ऐसे में हो सकता है वे अपने स्वार्थ के लिए ऐसा कर रहे हों। कोर्ट के अनुसार, अरुणभ के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं।

    मामले में कोर्ट ने क्या कहा?

    कोर्ट ने कहा, "अभियोग पक्ष की ओर से कोई पुख्ता सबूत नहीं दिए गए हैं। इसमें कई विसंगतियां और विरोधाभास हैं। FIR दर्ज करने में हुई देरी की वजह वाजिब नहीं है, इसलिए इस मामले पर ही संदेह के बादल छा गए थे। यह भी कहा जा सकता है कि यह शिकायत व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के कारण दर्ज कराई गई हो।" यह शिकायत 2014 की एक घटना के खिलाफ 2017 में दर्ज कराई गई थी।

    ऐसे शुरु हुआ था मामला

    2017 में TVF की एक पूर्व महिला कर्मी ने #MeToo के तहत अरुणभ के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसके बाद अरुणभ के खिलाफ कई महिलाओं ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाए। बवाल के बाद दो महिलाओं ने पुराने मामले में FIR भी दर्ज कराई। इनमें से एक मामले में अरुणभ को बरी कर दिया गया है जबकि एक का ट्रायल अब भी चल रहा है। महिला का आरोप था कि अरुणभ ने उनके साथ अभद्रता की थी।

    महिला ने अरुणभ के खिलाफ लगाए थे ये आरोप

    शिकायतकर्ता का आरोप था कि 2014 में एक दिन वह ऑफिस के पास स्थित पार्क में बैठी थीं। तभी वहां अरुणभ आए और उनसे अपशब्द कहा। उन्होंने उनके साथ अभद्रता भी की। इससे वह चौंक गईं और वहां से चली गईं। उन्होंने अपने दोस्तों को भी यह वाकया बताया था। उस वक्त उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया लेकिन 2017 में जब सोशल मीडिया पर कई महिलाओं ने ये आरोप लगाए तब उन्होंने FIR दर्ज करने का फैसला किया।

    2011 में अरुणभ ने शुरू किया था TVF

    अरुणभ कुमार IIT ग्रैजुएट हैं। उन्होंने 2011 में TVF की शुरुआत की थी। शुरुआत से ही TVF के कार्यक्रम यूट्यूब पर खूब पसंद किए गए। 'परमानेंट रूममेट्स', 'पिचर्स', 'ट्रिपलिंग', 'कोटा फैक्ट्री' जैसी सीरीज लोगों ने खूब पसंद कीं। अब TVF की नई सीरीज OTT प्लेटफॉर्म्स की साझेदारी के साथ आ रही हैं। इनमें से 'पंचायत', 'होस्टल डेज', 'गुल्लक' बेहद लोकप्रिय हैं। जितेंद्र कुमार, सतीश रे, निखिल विजय जैसे चेहरे TVF से खूब लोकप्रिय हुए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्राइम समाचार
    द वायरल फीवर
    यौन शोषण

    ताज़ा खबरें

    बांग्लादेश बनाम आयरलैंड: दूसरे वनडे मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    IPL 2023: BCCI ने कोरोना नियमों को लेकर खिलाड़ियों पर बरती सख्ती, जानिए क्या है कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    अमेरिका: बाथरूम में कैमरा छिपाकर पिता अपने ही बच्चों की बनाता था अश्लील वीडियो, गिरफ्तार अमेरिका
    ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों का जलवा, भारत के खिलाफ हासिल की बड़ी उपलब्धि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    क्राइम समाचार

    उत्तर प्रदेश: माफी की तख्ती लटकाकर थाने पहुंचा बदमाश, लिखा- योगी जी मुझे माफ करना उत्तर प्रदेश
    जानें कौन हैं अभिनेता अमन धालीवाल जिन पर चाकू से हुआ हमला, वायरल हो रहा वीडियो अमेरिका
    बेंगलुरू: चार महीने में तीसरी बार मिला ड्रम में महिला का शव, सीरियल किलर का खौफ बेंगलुरू
    अपहरण-हत्या के आरोपी को 16 साल बाद भारत लाया गया, 'ऑपरेशन त्रिशूल' के तहत 33वीं गिरफ्तारी सऊदी अरब

    द वायरल फीवर

    अशनीर ग्रोवर 'पिचर्स' के दूसरे सीजन में आएंगे नजर, देखिए प्रोमो अशनीर ग्रोवर
    TVF के शो 'पिचर्स' का दूसरा सीजन ZEE5 पर आएगा, सात साल बाद हुई वापसी ZEE5

    यौन शोषण

    कौन हैं अभिनेत्री खुशबू सुंदर, जिनका 8 साल की उम्र में पिता ने किया यौन शोषण?  बॉलीवुड समाचार
    महाराष्ट्र: नागपुर में 15 वर्षीय नाबालिग ने यूट्यूब देखकर दिया बच्ची को जन्म, गला दबाकर मारा महाराष्ट्र
    भारतीय खेलों पर यौन उत्पीड़न का साया, जानिए पहले कब-कब सामने आए हैं ऐसे मामले यौन उत्पीड़न
    फिल्म 'रोमियो-जूलियट' पर विवाद, 55 साल बाद कलाकारों ने निर्माताओं पर लगाया यौन शोषण का आरोप हॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023