Page Loader
तुनिषा शर्मा डिप्रेशन में नहीं थीं, सह-कलाकार चंदन आंनद ने किया खुलासा
चंदन के आंनद ने किया खुलासा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@_tunisha.sharma)

तुनिषा शर्मा डिप्रेशन में नहीं थीं, सह-कलाकार चंदन आंनद ने किया खुलासा

Feb 14, 2023
11:41 am

क्या है खबर?

मशहूर अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर, 2022 को टीवी शो 'अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। अब आत्महत्या के करीब दो महीने बाद उनके सह-कलाकार और अभिनेता चंदन के आनंद ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि तुनिषा डिप्रेशन में नहीं थीं। वह आत्महत्या से ठीक एक दिन पहले उन्हें कुछ बताना भी चाहती थीं, लेकिन व्यस्त शेड्यूड के चलते वह उन्हें समय नहीं दे पाए थे।

तुनिषा

आंनद ने कही यह बात

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में चंदन ने कहा, "तुनिषा को मुझसे कुछ कहना था, लेकिन मेरे पास समय नहीं था। वह डिप्रेशन में नहीं थीं। फिर अगले दिन उसने ऐसा कदम उठा लिया। तुनिषा एक हस्ती-खेलती प्यारी बच्ची थी, लेकिन क्या करें।" उन्होंने आगे कहा, "उसका दिल दुखा, बुरा महसूस हुआ और बाकी की कहानी वही जानती है कि क्या हुआ, लेकिन जब मैं उसके बारे में सोचता हूं तो सेट पर उसकी कड़ी मेहनत याद आती है।"

शीजान

जानिए क्या है मामला

तुनिषा ने 24 दिसंबर को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, जिसके बाद उनकी मां की शिकायत पर अभिनेत्री के एक्स-बॉयफ्रैंड शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उनका कहना था कि वह तुनिषा पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाता था। शीजान पर तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। घटना के 15 दिन पहले ही शीजान और तुनिषा का ब्रेकअप हुआ था। हालांकि, शीजान की बहनों ने इस बात का खंडन किया है।