LOADING...
'तुम्बाड 2' में होगा अंतरराष्ट्रीय धमाका, निर्माताओं ने इन धुरंधरों को किया शामिल
'तुम्बाड 2' के लिए निर्माताओं ने बनाई ये योजना

'तुम्बाड 2' में होगा अंतरराष्ट्रीय धमाका, निर्माताओं ने इन धुरंधरों को किया शामिल

Feb 18, 2026
06:12 pm

क्या है खबर?

सोहम शाह की फिल्म 'तुम्बाड' साल 2018 में रिलीज हुई थी जिसने सफलता का स्वाद बखूबी चखा। फिल्म के दृश्य, कहानी और कॉन्सेप्ट ने हर किसी का मन मोह लिया, जिसका नतीजा यह हुआ कि लोग इसके सीक्वल से ढेरों उम्मीदें लगाकर बैठे हुए हैं। निर्माताओं ने 'तुम्बाड 2' का ऐलान तो पहले ही कर दिया था। खबर है कि फिल्म का लेवल बढ़ाने के लिए एक खास तैयारी चल रही है, जिसे सुनकर लोगों का उत्साह बढ़ जाएगा।

फिल्म

अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को शामिल कर रहे निर्माता

'तुम्बाड 2' के जरिए अपनी पौराणिक दुनिया और दृश्य पैमाने को बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने जाने-माने अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को परियोजना में शामिल करने की योजना बनाई है। मूवी टॉकीज की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि लॉस एंजिल्स स्थित कॉन्सेप्ट आर्टिस्ट और क्रिएचर डिजाइनर साइमन ली और लोकप्रिय प्रोस्थेटिक डिजाइनर शॉन हैरिसन इसके साथ जुड़ गए हैं। निर्माताओं का यह फैसला सीक्वल के सिनेमाई लेवल को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

योगदान

इन फिल्मों में दे चुके हैं योगदान

साइमन को कई हॉलीवुड फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'गॉडजिला वर्सेस कोंग', 'गॉडजिला: किंग ऑफ द मॉन्स्टर्स' और 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर' जैसी फिल्मों में प्रभावशाली जीव-जंतुओं को डिजाइन किया है। उनके साथ हैरिसन भी 'द ममी', 'एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन' और 'हैरी पॉटर' फ्रैंचाइजी में प्रोस्थेटिक डिजाइनर के तौर पर योगदान दे चुके हैं। कुल मिलाकर निर्माता इन धुरंधरों को शामिल करके सीक्वल का लेवल काफी बढ़ाने वाले हैं।

Advertisement