फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' से जारी हुआ रोमांटिक गाना, जुबिन नौटियाल ने दी आवाज
क्या है खबर?
निर्देशक मिलाप जावेरी की फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' काफी वक्त से लोगों का ध्यान खींच रही है। इस फिल्म से अमन इंद्र कुमार बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं, जो 'धमाल 4' के निर्देशक इंद्र कुमार के बेटे हैं। उनके साथ मुख्य किरदार में आकांक्षा शर्मा दिखाई देंगी। अब निर्माताओं ने फिल्म से रोमांटिक और दर्दभरा गाना 'तुम ही से प्यार' जारी किया है, जिसमें अमन और आकांक्षा की राेमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है।
गाना
टाइटल ट्रैक के बाद फिल्म से आया दूसरा गाना
पिछले महीने निर्माताओं ने फिल्म का टाइटल ट्रैक जारी किया था। अब 'तुम ही से प्यार' जारी हुआ है। गाने को जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं। पायल देव और आदित्य देव ने मिलकर इसे कंपोज किया है। गाने के दृश्य फिल्म में अभिनेत्री के मेंहदी समारोह पर फिल्माए गए हैं। 'तेरा यार हूं मैं' एक एक रोमांटिक-ड्रामा है, जो 31 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों का रुख करेगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
Dil ne kaha Tum hi Aana. Kyun ki “Tum hi se Pyaar” Karna hai, bhale barbaad ho jaaye #TumHiSePyaar full song out now on YouTube.
— Zee Music Company (@ZeeMusicCompany) July 1, 2026
Link in bio.
Streaming across all platforms 🎶#TeraYaarHoonMain releasing in cinemas on 24th July 2026#AmanIndraKumar #AkankshaSharma pic.twitter.com/7HMOpMPTF0