Loading...
स्वतंत्रता दिवस समारोह में विजय ने फहराया तिरंगा तो तृषा कृष्णन ने ठोका सलाम, वीडियो वायरल
मुख्यमंत्री विजय के ध्वजारोहण में तृषा कृष्णन की सलामी

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विजय ने फहराया तिरंगा तो तृषा कृष्णन ने ठोका सलाम, वीडियो वायरल

Aug 15, 2026
12:02 pm

क्या है खबर?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय ने शनिवार को चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज में मुख्यमंत्री के रूप में अपना पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर औपचारिक समारोह में भाग लिया। इस ऐतिहासिक पल की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, इस पूरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा ध्यान अभिनेत्री तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने खींचा, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। तृषा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रतिक्रिया

तृषा कृष्णन ने विजय को मुस्कुराकर दिया जवाब

विजय की कथित गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी इस स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर खास मेहमान शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान एक खास पल ने सभी का ध्यान खींच लिया। जब विजय ने झंडा फहराते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तो दर्शक दीर्घा में बैठीं तृषा भी मुस्कुराते हुए उन्हें सैल्यूट करती नजर आईं। दोनों का ये छोटा सा पल अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां  देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

अफेयर

'गिल्ली' से शुरू हुई केमिस्ट्री, साल 2008 से डेटिंग की खबरें

बता दें कि सालों से तृषा कृष्णन का नाम अभिनेता विजय के साथ लगातार जुड़ता रहा है।

दोनों तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं।

'गिल्ली', 'तिरुपाची', 'आधी' और 'कुरुवि' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। साल 2008 में 'कुरुवि' की रिलीज के बाद ही फैंस के बीच उनकी इस बेहतरीन ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग को देखकर असल जिंदगी में भी अफेयर की चर्चाएं शुरू हुई थीं।

ADVERTISEMENT

कारण

'कुरुवि' के बाद अचानक अलग हुई विजय-तृषा की जोड़ी

फिल्म 'कुरुवि' के बाद विजय और तृषा ने अचानक एक-दूसरे के साथ काम करना बंद कर दिया था।

इसके बाद इन गॉसिप्स को और हवा मिली कि 'गिल्ली' के दौरान बढ़ी उनकी नजदीकी सिर्फ दोस्ती नहीं थी। उस समय ऐसी अफवाहें भी उड़ीं कि विजय के परिवार ने उन्हें 'कुरुवि' के बाद तृषा से दूरी बनाए रखने की सलाह दी थी।

हालांकि, दोनों ने ही अफेयर की इन खबरों का हमेशा खंडन किया और एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया।

ADVERTISEMENT