Loading...
तृषा कृष्णन बनेंगी जयललिता? दिग्गज अभिनेता और नेता एमजीआर की बायोपिक पर बड़ा अपडेट
जयललिता का रोल करेंगी तृषा कृष्णन

तृषा कृष्णन बनेंगी जयललिता? दिग्गज अभिनेता और नेता एमजीआर की बायोपिक पर बड़ा अपडेट

Oct 28, 2026
01:58 pm

क्या है खबर?

तमिल फिल्मों के दिग्गज अभिनेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन (एमजीआर) की जिंदगी पर फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का नाम 'पुराची थलाइवर MGR' रखा गया है। इसमें अभिनेत्री तृषा कृष्णन के दिवंगत नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभाने की चर्चा है। अभिनेता जेएम बशीर ने खुलासा किया कि इस भूमिका के लिए तृषा से बातचीत चल रही है। हालांकि, अभी उनके नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

खुलासा

जयललिता के रोल के लिए तृषा से बात जारी

अभिनेता जेएम बशीर ने बताया कि निर्माता तृषा के साथ जयललिता के रोल के लिए बातचीत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की तृषा से अच्छी दोस्ती है और दोनों एक साथ फिल्म में काम भी कर रही हैं।

बशीर के मुताबिक, अगर तृषा ये रोल करती हैं तो बहुत अच्छा रहेगा। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने भरोसा जताया कि एमजीआर पर इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को बनाने में उनके सामने कोई बाधा नहीं है।

दिलचस्पी

जयललिता का रोल निभाना चाहती हैं तृषा

बशीर ने थलापति विजय की तारीफ कर उन्हें भविष्य का संभावित प्रधानमंत्री बताया। उधर तृषा हमेशा से पर्दे पर जयललिता का किरदार निभाने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर करती रही हैं।

साल 2017 में फैंस से बातचीत के दौरान जब उनसे कल्पना चावला, जयललिता और मर्लिन मनरो में से एक चुनने को कहा गया तो उन्होंने जयललिता को चुना था।

दिलचस्प बात है कि तृषा और जयललिता दोनों ने चेन्नई के एक ही स्कूल 'चर्च पार्क' से पढ़ाई की है।

ADVERTISEMENT

सफरनामा

सिनेमा से राजनीति तक का सफर दिखाएगी MGR बायोपिक

एमजीआर की इस बायोपिक में एम करुणानिधि और सीएन अन्नादुरई जैसे बड़े नेताओं के किरदार भी दिखेंगे, जिनकी कास्टिंग चल रही है।

बशीर के मुताबिक ये फिल्म एमजीआर के सिनेमा से लेकर राजनीति तक के पूरे सफर को दिखाएगी।

शूटिंग चेन्नई के रामापुरम में शुरू होने वाली है। हालांकि, फिल्म के निर्देशक और संगीतकार के नाम का ऐलान होना अभी बाकी है। 'पसुमपोन थेवर' की बायोपिक के बाद बशीर का ये दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है।

ADVERTISEMENT

आगामी फिल्म

राज कृष्णा मेनन की थ्रिलर से भी धमाल मचाएंगी तृषा

थलापति विजय इस साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'जन नायकन' में नजर आए थे। ये फिल्म उनके अभिनय करियर की आखिरी फिल्म साबित हुई है, क्योंकि इसके बाद उन्होंने अभिनय से पूरी तरह ब्रेक लेकर राजनीति की दुनिया में कदम रख लिया है।

दूसरी ओर तृषा मशहूर निर्देशक राज कृष्णा मेनन के निर्देशन में बनने वाली एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जिसकी शूटिंग तेजी से चल रही है।

ADVERTISEMENT