Loading...
बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही छाई 'जन नायकन', पहले दिन हुई छप्परफाड़ कमाई
'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही छाई 'जन नायकन', पहले दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

Jul 24, 2026
09:37 am

क्या है खबर?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसने 23 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी और पहले ही दिन बंपर ओपनिंग लेकर तहलका मचा दिया है। एच विनोथ के निर्देशन में बनी ये एक राजनीतिक एक्शन ड्रामा है, जो 7 महीने की देरी से दर्शकों के बीच पहुंची है, इसलिए फिल्म का पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई होना लाजिमी था। आइए इसकी कमाई पर डालते हैं एक नजर।

कमाई

'जन नायकन' का पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर चला जादू

सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, विजय की फिल्म ने ओपनिंग डे पर कुल 41 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया है।

इसमें सबसे बड़ा योगदान तमिल भाषा का है, जिसमें फिल्म ने 36.50 करोड़ रुपये जुटाए। तेलुगु भाषा से फिल्म का कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये रहा है, जबकि हिंदी पट्‌टी में इसने 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।

'जन नायकन' ने विश्वस्तर पर कुल 78.27 करोड़ रुपये (भारत में 48.27 करोड़, विदेशों में 30 करोड़) का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

रिकॉर्ड

इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने से चूकी फिल्म

'जन नायकन' ने पहले दिन शानदार कारोबार किया है, लेकिन ये विजय की पिछली फिल्म 'लियो' (करीब 142.03 करोड़) और 'GOAT' (करीब 99.39 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई।

फिल्म में विजय के अलावा, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, प्रियामणि, ममिता बैजू समेत कई कलाकार शामिल हैं।

इसे विजय के करियर की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है, क्योंकि बतौर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री वह अब अपने राजनीतिक करियर पर पूरा ध्यान लगाना चाहते हैं।

ADVERTISEMENT