LOADING...
तृप्ति डिमरी की पिछली 5 फिल्मों का हाल, एक से दीपिका पादुकोण को दे चुकीं मात
तृप्ति डिमरी की पिछली 5 फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड

तृप्ति डिमरी की पिछली 5 फिल्मों का हाल, एक से दीपिका पादुकोण को दे चुकीं मात

Feb 13, 2026
02:06 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड की 'नेशनल क्रश' तृप्ति डिमरी इन दिनों सफलता की लहर पर सवार हैं। फिलहाल वो अपनी फिल्म 'ओ रोमियो' के प्रचार-प्रसार में जुटी हैं, जिसमें पहली बार उनकी जोड़ी शाहिद कपूर के साथ बनी है। उनकी पिछली 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। कुछ फिल्में हिट साबित हुईं तो कुछ उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं। आइए जानें तृप्ति की कौन-सी फिल्म ने किया धमाका और कौन-सी हुई फ्लॉप।

#1

'धड़क 2'

तृप्ति की पिछली 5 फिल्मों की की शुरुआत उनकी पिछली फिल्म 'धड़क 2' से करते हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ आई इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, ये दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतरी। करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में बस 29 करोड़ रुपये कमाए थे। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी थी।

#2

'भूल भुलैया 3'

साल 2024 की दिवाली पर एक तरफ दीपिका पादुकोण और अजय देवगन की मल्टीस्टारर 'सिंघम अगेन' थी तो दूसरी तरफ तृप्ति की 'भूल भुलैया 3'। इतने सितारों की फौज के बावजूद तृप्ति की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत रखी और कमाई के मामले में 'सिंघम अगेन' को धूल चटा दी। कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने 150 करोड़ के बजट में लगभग 430 करोड़ रुपये कमाए थे।

Advertisement

#3

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो'

'भूल भुलैया 3' से ठीक पहले आई 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में राजकुमार राव संग तृप्ति की जोड़ी दर्शकों को पसंद आई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया था। उधर समीक्षकों से भी फिल्म का हरी झंडी नहीं मिली। 40 करोड़ रुपये के बजट में इस फिल्म ने दुनियाभर में 55 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आप तृप्ति की इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Advertisement

#4 और #5

'बैड न्यूज' और 'एनिमल'

विक्की कौशल संग आई 'बैड न्यूज' ने तृप्ति के करियर ग्राफ को और ऊपर पहुंचा दिया। इसमें उनके किरदार और विक्की के साथ उनकी केमिस्ट्री को खूब सराहा गया। 80 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने 115 करोड़ रुपये कमाए। उधर रणबीर कपूर अभिनीत 'एनिमल' तृप्ति के करियर की वो फिल्म है, जिसने उन्हें 'नेशनल क्रश' बना दिया। भले ही फिल्म में उनका रोल छोटा था। फिल्म ने 100 करोड़ के बजट में 900 करोड़ रुपये कमाए थे।

Advertisement