'रामायण' ने रिलीज से पहले किया धमाका, एडवांस बुकिंग से कमाए करोड़ों
मनोरंजन
'रामायण 1' रिलीज से पहले ही खूब सुर्खियां बटोर रही है। भारत में 2 नवंबर तक इसके एडवांस टिकटों की बिक्री 46.41 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
निर्देशक नितेश तिवारी की यह फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म ने महाकाव्य 'रामायण' की कहानी को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह जगा दिया है।
फिल्म की वैश्विक प्री-सेल्स हुई 75 करोड़ रुपये
एडवांस बुकिंग में महाराष्ट्र 9.5 करोड़ रुपये की बिक्री के साथ सबसे आगे है। वहीं, अकेले हिंदी वर्जन ने ही 39.06 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स की है।
दुनियाभर में, फिल्म की बुकिंग लगभग 36.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। इससे कुल वैश्विक प्री-सेल्स 75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है, जो बताता है कि दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए दुनिया भर में कितने बेताब हैं।
'रामायण पार्ट 1' 4 भाषाओं में होगी रिलीज
'रामायण' हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में उपलब्ध होगी, ताकि हर कोई इस बड़े पर्दे पर देख सकते।