'ट्रेन' का टीजर हुआ जारी, मयस्किन-विजय सेथुपथि की जोड़ी ने मचाया धमाका
मनोरंजन
तमिल थ्रिलर 'ट्रेन' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म को मयस्किन ने निर्देशित किया है और इसमें विजय सेथुपथि मुख्य भूमिका में हैं।
बतौर निर्देशक मयस्किन इस फिल्म के जरिए वापसी कर रहे हैं। साथ ही वह पहली बार विजय के साथ काम कर रहे हैं।
फिल्म में श्रुति हासन भी एक खास किरदार में नजर आएंगी। टीजर में एक गहरा और सस्पेंस से भरा माहौल है, जो कहानी के बारे में ज्यादा खुलासे नहीं करता।
'ट्रेन' टीजर ने तमिल सिनेमा में छेड़ दी चर्चा
तेज कट्स, दमदार संगीत और शानदार विजुअल्स के साथ, टीजर में डायलॉग बहुत कम रखे गए हैं, जिससे इसका रहस्य और बढ़ जाता है।
मयस्किन के निर्देशन और विजय के रफ-टफ लुक की जुगलबंदी दर्शकों को खूब भा रही है।
फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है, लेकिन 'ट्रेन' को लेकर अभी से काफी चर्चा है कि यह तमिल सिनेमा में एक नया तड़का लगाएगी।